खेती के लिए मुसीबत बन रहा पॉलिथीन का उपयोग
पेज चार की खबर पेज चार की खबर खेती के लिए मुसीबत बन रहा पॉलिथीन का उपयोग खेतो में पॉलिथिन रहने से उर्वरा शक्ति हो रहा

पेज चार की खबर खेती के लिए मुसीबत बन रहा पॉलिथीन का उपयोग खेतो में पॉलिथिन रहने से उर्वरा शक्ति हो रहा कमजोर कूड़ा के साथ खेतो में फेंका जा रहा पॉलिथीन ,हो रही परेशानी भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड में सरकार द्वारा पॉलिथीन की बिक्री पर प्रतिबंध के बाद भी बड़े पैमाने पर पॉलिथीन की उपयोग की जा रही है। जिससे विभिन्न तरह के दुकानों से घरेलू सामान लेकर घर में आने के बाद उसे कूड़ा में फेंक दिया जा रहा है। जिस कूड़ा को घरों से उठाकर गांव के बाहर खेतों में फेंकने से किसानों को खेती के लिए अब मुसीबत बन गया है।
यह समस्या गांव के नजदीक के किसानों के खेतों में अधिक पैदा हो रही है। किसान जितेंद्र सिंह, राजमणि सिंह, वीरेंद्र सिंह , और श्री कृष्णा पांडेय ने बताया कि खरीफ खेती का रोहिणी नक्षत्र चल रहा है। धान का बिछड़ा डालने के बाद धान की रोशनी का काम भी शुरू होगा। ऐसे में खेतों में कूड़ा के साथ फेके गए पॉलिथीन हवा से खेतों में बिखर गए हैं। जिससे खेतों की जुताई के दौरान लाख चुनने के बाद भी मिट्टी में दब जाने की संभावना बनी रहती है। खेतों में ऐसे पॉलिथीन के मिट्टी में दब जाने से फसल की पैदावार भी कम हो जाता है। जिससे खेती के काम में पॉलिथीन अब मुसीबत बन गया है। किसानों का कहना है की बरसात का मौसम शुरू होने वाला है। खेतों में बारिश का पानी जमा होने के बाद खेतों में बिखरे हुए ऐसे पॉलिथीन सही ढंग से दिखाई नहीं देते हैं। जिससे उसे खेतों से बाहर निकालना कठिन हो जाता है। खरीफ की खेती में तो खेतों में निराई बुवाई के समय पानी की जरूरत नहीं पड़ती है। जिस स्थिति में खेतों की पॉलिथीन को आसानी से चुनकर बाहर निकाल दिया जाता है। लेकिन धान की खरीफ खेती में इसके ठीक विपरीत स्थिति होने के कारण खेतों के पॉलिथीन को चुनकर बाहर निकालना कठिन होता है। इससे धान की खरीफ खेती के लिए खेतों में बिखरे पॉलिथीन और अधिक समस्या उत्पन्न कर रहे हैं। फोटो परिचय 1-भभुआ-07-भगवानपुर के बसंतपुर के खेत में पॉलिथिन फेके जाने से उर्वरा शक्ति हो रहा कमजोर
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।