Reward of 50 000 Declared for Arrest of Prominent Husband in Chandauli Murder Case प्रमुख पति पर 50हजार रुपया किया इनाम घोषित, Bhabua Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsReward of 50 000 Declared for Arrest of Prominent Husband in Chandauli Murder Case

प्रमुख पति पर 50हजार रुपया किया इनाम घोषित

पेज तीन की खबर पेज तीन की खबर प्रमुख पति पर 50हजार रुपया किया इनाम घोषित यूपी चंदौली के हत्या मामले में प्रमुख पति चले

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआSun, 15 June 2025 08:12 PM
share Share
Follow Us on
प्रमुख पति  पर 50हजार रुपया किया इनाम घोषित

पेज तीन की खबर प्रमुख पति पर 50हजार रुपया किया इनाम घोषित यूपी चंदौली के हत्या मामले में प्रमुख पति चले रहे फरार भभुआ प्रमुख पति की गिरफ्तारी के लिए यूपी में टीम गठित भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। यूपी की चन्दौली पुलिस ने हत्या मामले में फरार भभुआ की प्रखण्ड प्रमुख के पति राधवेन्द्र प्रताप सिंह की गिरफ्तारी के लिए 50हजार रुपया इनाम घोषित किया हैं। यूपी के वाराणसी पुलिस उपमहानिरीक्षक ने हत्या मामले के फरार अभियुक्त राधवेन्द्र प्रताप सिंह भभुआ थाना क्षेत्र के शिवपुर निवासी स्व.राममूरत सिहं के पुत्र की गिरफ्तारी के लिए 50हजार रुपया का पुरष्कार घोषित किया हैं। हालांकि यूपी क्राइम ब्रांच की पुलिस टीम ने राधवेन्द्र प्रताप सिंह की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित टिकानो पर लगातार छापेमारी भी कर रही है।

ज्ञात हो कि वीते एक मई 2025को यूपी के चन्दौली जिला के घानापुर थाना क्षेत्र के राज कुमार यादव उर्फ मुटन यादव रायपुर निवासी की बस स्टैंड के पास कुछ बाइक सवार बदमाशो द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। उक्त मामले में कैमूर के प्रमुख पति राधवेन्द्र प्रताप सिंह को यूपी पुलिस खोज रही है। इसकी सूचना कैमूर पुलिस को दी गयी हैं। पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार भभुआ। नगर थाना की पुलिस ने सिलडी़ गांव से एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। रविवार को थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी भभुआ थाना क्षेत्र के सिलड़ी गांव निवासी राम सकल तिवारी के 49 वर्षीय पुत्र बजरंगी तिवारी बताया जाता है। उन्होंने बताया कि पूर्व के मारपीट के मामले में कोर्ट का वारंट जारी था। जो फरार चल रहा था। वही आज भभुआ थाना की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। हि.प्र. कार व बाइक की टक्कर में महिला व युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में इलाज के बाद डाक्टरो ने किया बाहर रेफर भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के भभुआ चैनपुर मुख्य सड़क पर परैया मोड़ के पास कार व बाइक की टक्कर में एक महिला व युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना रविवार को लगभग 3 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक घायल बाइक सवार वाराणसी के रहने वाला विनोद कुमार के 30 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार बताया गया। जबकि कार सवार महिला चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी अलमीन खारीफ के 45 वर्षीय पत्नी रुखसाना खातून बताई जाती है। जहां सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि बाइक सवार भभुआ के लिए आ रहा था। जबकि कार सवार महिला अमिथा गांव अपने रिश्तेदारी से मिट्टी देकर घर जा रही थी। तभी परैया मोड़ के पास कार व बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। जहां दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वही इलाज के लिए भभुआ के सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सौरभ कुमार को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। जबकि दूसरा घायल महिला का सदर में इलाज चल रहा है। फोटो परिचय 14-भभुआ-13-दोनो घायलो का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला झुलसी, भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के नुआंव थाना क्षेत्र के पजराव गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। यह घटना रविवार को लगभग 3 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक नुआंव थाना क्षेत्र के पजराव गांव निवासी पंचरत्न चौधरी की 52 वर्षीय पत्नी राजकुमारी देवी बताई जाती है। जहां सदर अस्पताल पहुंचे उनके परिजनों ने बताया कि महिला अपने घर के ओसारा में बेड पर बैठी हुई थी। तभी अचानक तेज हवा के साथ आंधी पानी आया और मेघ गर्जन होने लगा। उसी की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। वही इलाज के लिए भभुआ के सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा भर्ती कर महिला का इलाज किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।