अररिया : नीट: राष्ट्रीय स्तर पर 132वीं रैंक लाकर उत्कर्ष ने बढ़ाया मान
कुर्साकांटा के उत्कर्ष झा ने नीट यूजी परीक्षा में ऑल इंडिया में 132वीं और कटेगरी में 93वीं रैंक प्राप्त की है। उन्होंने 720 में से 640 अंक हासिल किए हैं। उनके परिवार और गाँव में उनकी सफलता पर खुशी का...

कुर्साकांटा । निज प्रतिनिधि नीट यूजी की परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया है। जमुआ निवासी उत्कर्ष झा ने ऑल इंडिया में 132 व कटेगरी में 93वीं रैंक लाकर अररिया जिला का नाम रौशन किया है। उन्होंने 720 अंक में 640 अंक प्राप्त किया है। इंटर में उन्होंने 98.83 अंक लाकर स्कूल टॉपर बना था। उत्कर्ष जी एडवांस में भी इस वर्ष सफल हुआ था। उत्कर्ष के पिता अमिताभ रजत झा कानपुर में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। जबकि उनकी मां साधना रजत झा घरेलू महिला है। उत्कर्ष के सफलता पर पूरे गांव में जश्न का माहौल है।
दादा सेवानिवृत शिक्षक सत्यदेव झा ने बताया कि उत्कर्ष बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि का था। वे अपने वर्ग में हमेशा अव्वल आते थे। चाचा शिक्षक अंबरीश राहुल ऊर्फ मिट्ठू ने बताया कि उत्कर्ष का बचपन से ही डॉक्टर बनने का सपना था। उन्होंने पहले ही प्रयास में अच्छा रैंक प्राप्त किया है। वहीं उत्कर्ष ने बताया कि अटूट दृढ़ संकल्प के साथ किया गया प्रयास सफलता दिलाती है। उत्कर्ष के बड़े हर्ष झा वर्ष 2023 में नीट की परीक्षा पास कर किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ में पढ़ाई कर रहे हैं। उत्कर्ष के इस सफलता पर केएन इंटर व डिग्री कॉलेज बखरी कुर्साकांटा के संस्थापक प्रो त्रिलोक नाथ झा, नाना ई योगेन्द्र मिश्र, जमुआ पंचायत के मुखिया भीम नाथ झा, बटेश नाथ झा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण झा, कांग्रेस नेता प्रमोद झा, जमुआ पंचायत के पूर्व मुखिया कुलानन्द झा, ई मनोज झा आदि ने बधाई दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।