Bihar Unemployment Crisis Congress Party Organizes Protest Against Government s Failure अररिया: बेरोजगारी व अपराध पर अंकुश लगाने में वर्तमान सरकार विफल: कांग्रेस, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBihar Unemployment Crisis Congress Party Organizes Protest Against Government s Failure

अररिया: बेरोजगारी व अपराध पर अंकुश लगाने में वर्तमान सरकार विफल: कांग्रेस

बिहार में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, जिससे युवाओं में हताशा फैल रही है। कांग्रेस पार्टी ने इस मुद्दे को लेकर अररिया जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरWed, 11 June 2025 06:27 PM
share Share
Follow Us on
अररिया: बेरोजगारी व अपराध पर अंकुश लगाने में वर्तमान सरकार विफल: कांग्रेस

फारबिसगंज,एक संवाददाता। बिहार में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। बेरोजगारी के चलते युवाओं में हताशा व्याप्त है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में प्रतियोगिता परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होना आम बात हो गई है। इन्ही सब मुद्दों के लेकर गुरुवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर अररिया जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें पूरे जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सहित युवाओं की भागीदारी रहेगी। यह बातें बुधवार को फारबिसगंज के छुआपट्टी स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस जिलाध्यक्ष शाद अहमद ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शाद अहमद के अलावे वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमरीश राहुल,संजीव शेखर,प्रदीप कर्ण, गौरव गुप्ता आदि मौजूद थे।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष शाद अहमद ने बताया कि बिहार में बेरोज़गारी के साथ अपराध पर अंकुश लगाने में वर्तमान सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। सरकार इस ओर कोई ध्यान नही दे रही हैं, बेरोज़गारी के चलते युवा विरोध प्रदर्शन करते हैं, तो इनपर सरकार के द्वारा लाठी चार्ज कर मुकदमा करने का काम करती है। बिहार में राहुल गांधी ने युवाओं के दर्द को समझा और वर्तमान सरकार के खिलाफ 12 जून को जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया ओर वर्तमान सरकार को बोला कि या तो नौकरी दो या सत्ता छोड़ो का नारा दिया। वही शाद अहमद ने कहा कि 12 जून को जिला मुख्यालय पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम को लेकर युवाओं में खासा जोश देखा जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।