BJP Celebrates World Environment Day with Tree Plantation Drive in Katihar कटिहार: विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाए, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBJP Celebrates World Environment Day with Tree Plantation Drive in Katihar

कटिहार: विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाए

कटिहार में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान को आगे बढ़ाते हुए,...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरThu, 5 June 2025 04:37 PM
share Share
Follow Us on
कटिहार: विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाए

कटिहार। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज राय के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान एक पेड़ माँ के नाम जल-जीवन-हरियाली अभियान को आगे बढ़ाया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, महापौर उषा देवी अग्रवाल मुख्य रूप से शामिल हुई। विधायक तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने विगत एक दशक में प्रकृति के संरक्षण और संवर्द्धन के जरिए जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए जो प्रयास किये हैं, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान उसी की एक कड़ी है।

जिला अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम' संकल्प के साथ रोपे जा रहे ये पौधे न केवल पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है, बल्कि मातृभूमि तथा मातृशक्ति के प्रति हमारी अगाध श्रद्धा का भी भाव है। महापौर उषा देवी अग्रवाल ने कहा कि प्रकृति संरक्षण की यह पहल, आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित व स्वस्थ भविष्य की नींव रखेगी। उन्होंने कहाकी आइए हर व्यक्ति एक पेड़ लगाए, जल बचाए और धरती को हरा-भरा बनाए। हर पौधा हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य का वादा है! इस अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिला महामंत्री गोविंदा अधिकारी, पूर्व जिला महामंत्री वीरेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष सीमा झा, नेहा किरण,विकास सिंह, महेंद्र झा पिंटू भगत, मनोज सरकार ,अभिषेक सिंह, गौरव कश्यप,अजय दास, पूजा शर्मा, बुलला सिंह, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।