Bumper Rice Cultivation Expected in Purnia Agricultural Department Sets High Targets खेतीबाड़ी : इस साल बंपर होगी धान की खेती, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBumper Rice Cultivation Expected in Purnia Agricultural Department Sets High Targets

खेतीबाड़ी : इस साल बंपर होगी धान की खेती

पूर्णिया में इस साल धान की खेती बंपर होने की उम्मीद है। कृषि विभाग ने 1 लाख 10 हजार 24 हेक्टेयर में धान लगाने का लक्ष्य रखा है। किसानों को अनुदानित बीज वितरण किया जा रहा है और निजी स्तर पर भी बीज...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरFri, 13 June 2025 05:47 PM
share Share
Follow Us on
खेतीबाड़ी : इस साल बंपर होगी धान की खेती

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। इस साल धान की खेती बंपर होने की उम्मीद है क्योंकि कृषि विभाग ने बड़ा प्लान बनाया है और पिछले साल से ज्यादा धान रोपनी का लक्ष्य निर्धारित किया है। सिर्फ मानसून का इंतजार है। कृषि विभाग के सूत्रों के अनुसार इस साल 1 लाख 10 हजार 24 हेक्टेयर में धान लगाने का लक्ष्य बनाया गया है। सरकारी स्तर पर 11000 हेक्टेयर में धान का बिचड़ा लगाने का लक्ष्य रखा गया है ताकि पर्याप्त धान रोपनी हो सके। कृषकों के बीच अनुदान पर बीज वितरण किया जा रहा है। किसानों के बीच सबौर स्वर्णा और सबौर संपन्ना के साथ-साथ 6444 गोल्ड बीज दिया जा रहा है।

सभी बीज हाइब्रिड किस्म की हैं। इसके अलावा अरहर भी दिया जा रहा है। मालूम हो कि पिछले वर्ष 1 लाख 08 हजार 233 हेक्टेयर में धान लगाया गया था। इधर किसानों ने खेतों में बीज लगाने का काम तेज कर दिया है। स्थानीय किसान वीरेंद्र सिंह यादव और शंभू शरण राय कहते हैं कि 15 जून के बाद वर्षा होने की उम्मीद है। इसके बाद धान की रोपनी शुरू कर दी जाएगी। जिन-जिन खेतों में नमी की कमी है वहां पानी से सिंचाई कर लोग बीज लगा रहे हैं। इससे इतर पूर्णिया के किसान अपने निजी स्तर पर तैयार किए गए बीज से भी धान का बिचरा तैयार करने में लग गए हैं। इस साल किसानों ने मक्का की फसल की तैयारी में काफी धोखा खाया है और इसी की भरपाई धान से करने के मूड में आ गए हैं। पूर्णिया जिले में बड़े पैमाने पर किसानों ने निजी स्तर पर अपने ही घर का बिचरा धान रोपनी के लिए तैयार कर लिया है। -बोले अधिकारी: -पंजीकृत किसानों को अनुदानित दर पर बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों को कृषि विभाग के पोर्टल पर आवेदन करना है। यह आवेदन 30 जून तक लिया जाएगा। -हरिद्वार चौरसिया, जिला कृषि पदाधिकारी पूर्णिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।