Celebration of Birsa Munda Jayanti by ST Community in Gokul Mathura Village जनजातीय गौरव वर्ष पर याद किए गए बिरसा मुंडा, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsCelebration of Birsa Munda Jayanti by ST Community in Gokul Mathura Village

जनजातीय गौरव वर्ष पर याद किए गए बिरसा मुंडा

पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। जनजातीय गौरव वर्ष के अवसर पर प्रखंड के हरदेवचक पंचायत के गोकुलमथुरा

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरMon, 16 June 2025 01:21 AM
share Share
Follow Us on
जनजातीय गौरव वर्ष पर याद किए गए बिरसा मुंडा

जनजातीय गौरव वर्ष के अवसर पर प्रखंड के हरदेवचक पंचायत के गोकुलमथुरा गांव में एसटी समुदाय के लोगों के बीच रविवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। साथ ही इस अवसर पर एक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता जिला कल्याण पदाधिकारी राजीव कुमार रवि ने की। इस अवसर पर सर्वप्रथम उपस्थित सभी लोगों ने बिरसा मुंडा की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। तत्पश्चात डीडब्लूओ ने केंद्र और राज्य सरकार से एसटी समुदाय और छात्र-छात्राओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। बीडीओ अभिमन्यु कुमार, बीपीआरओ कामेश्वर नारायण के साथ मुख्य वक्ता टीएमबीयू के पीआरओ एवं एसएम कॉलेज के प्रो. डॉ. दीपक कुमार दिनकर आदि ने उनके जीवन चरित्र पर विस्तृत प्रकाश डाला।

कहा कि बिरसा मुंडा आदिवासी पुनरुत्थान के महानायक थे। मुंडा भारतीय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी और मुंडा जनजाति के लोक नायक थे। भारत के आदिवासी उन्हें भगवान मानते हैं और उन्हें धरती आबा के नाम से भी जानते हैं। वक्ताओं ने यह भी कहा कि एससी, एसटी सहित सभी जातियों की छात्राओं का निःशुल्क नामांकन होता है। इस अवसर पर सीताराम उरांव, बलराम उरांव ,नारायण उरांव, शिवलाल उरांव आदि दर्जनों लोगों ने भी बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डाला।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।