Sudden Weather Change Brings Relief to Basti After Intense Heat मौसम ने ली करवट तो हुई झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहाना, Basti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsSudden Weather Change Brings Relief to Basti After Intense Heat

मौसम ने ली करवट तो हुई झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहाना

Basti News - बस्ती में भीषण गर्मी के बाद मौसम में अचानक बदलाव से लोगों को राहत मिली। सोमवार सुबह से शुरू हुई बारिश ने कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश की। हालांकि, बारिश के बाद बिजली गुल हो गई और शहर में जलभराव हो...

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीMon, 16 June 2025 11:17 AM
share Share
Follow Us on
मौसम ने ली करवट तो हुई झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहाना

बस्ती, निज संवाददाता। भीषण गर्मी के बाद अचानक मौसम में आए बदलाव के बाद लोगों को काफी राहत मिली है। सोमवार सुबह लगभग छह बजे से शुरू हुई बूंदा बांदी तेज बारिश में बदल गई। जिले के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई तो मौसम काफी सुहाना हो गया। बारिश के बाद ज्यादातर क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। पिछले कई दिनों से तेज धूप व उमस से लोग बेहाल नजर आ रहे थे। लोगों को बेसब्री के साथ मानसून का इंतजार था। जानकारों का कहना है कि मानसून से पहले की हुई बारिश ने काफी राहत दी है। हर्रैया व छावनी क्षेत्र में सुबह सात बजे से तेज बारिश होने लगी थी।

कप्तानगंज में हुई मूसलाधार बारिश के बाद राजमार्ग पर एक से डेढ़ फुट तक पानी भर गया। वाहन इसी पानी के बीच से गुजर रहे थे। बारिश का असर खेती की तैयारियों पर भी पड़ा है। इस समय धान की रोपाई या बीज डालने की तैयारी चल रही है। इस बारिश से किसानों को खेत की तैयारी में फायदा होगा। बारिश से शहरी जीवन प्रभावित हुआ है। मुख्य मार्ग से लेकर गलियों में पानी व कीचड़ हो गया है। नाले व नालियां भर गए हैं। जहां समस्या ज्यादा है, वहां के रहने वालों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। सुबह से शुरू हुई बरसात रह रहकर तेज व धीमी हो रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।