Top 7 most runs for india in England in last test series jasprit bumrah also in list पिछले इंग्लैंड दौरे में भारत के सबसे सफल 7 बल्लेबाज, लिस्ट में एक नाम तो चौंका ही देगा
Hindi Newsफोटोखेलपिछले इंग्लैंड दौरे में भारत के सबसे सफल 7 बल्लेबाज, लिस्ट में एक नाम तो चौंका ही देगा

पिछले इंग्लैंड दौरे में भारत के सबसे सफल 7 बल्लेबाज, लिस्ट में एक नाम तो चौंका ही देगा

भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से 5 टेस्ट मैच की सीरीज शुरू होने जा रही है। पिछली बार भारत ने 2021-22 में इंग्लैंड का दौरा किया था। तब 5 टेस्ट की सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही थी। तब भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 7 बल्लेबाजों की लिस्ट में स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह भी शामिल थे।

Chandra Prakash PandeyMon, 16 June 2025 11:17 AM
1/7

रोहित शर्मा

इंग्लैंड के पिछले दौरे पर रोहित शर्मा ने भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे। उन्होंने 4 टेस्ट की 8 पारियों में कुल 368 रन बटोरे। इसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल थे। रोहित शर्मा अब टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं।

2/7

ऋषभ पंत

लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऋषभ पंत हैं। उन्होंने 5 टेस्ट की 9 पारियों में 349 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक जड़े थे। पंत इस बार भी इंग्लैंड दौरे पर गए भारतीय दल का हिस्सा हैं।

3/7

के एल राहुल

इंग्लैंड के पिछले दौरे पर केएल राहुल भारत के तीसरे सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उन्होंने 4 टेस्ट की 8 पारियों में 315 रन बनाए जिनमें 1-1 शतक और अर्धशतक शामिल थे। इस बार भी वह भारतीय टीम का हिस्सा हैं।

4/7

चेतेश्वर पुजारा

इंग्लैंड दौरे के लिए नहीं चुने गए चेतेश्वर पुजारा 2021-22 के दौरे पर भारत के चौथे सफल बल्लेबाज थे। उन्होंने 5 टेस्ट की 10 पारियों में 306 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से कोई शतक तो नहीं आया था लेकिन उन्होंने 3 अर्धशतक जड़े थे।

5/7

रविंद्र जडेजा

इंग्लैंड दौरे के लिए घोषित भारतीय टीम में शामिल ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने 2021-22 के इंग्लैंड दौरे पर 5 टेस्ट की 9 पारियों में 287 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 1 अर्धशतक जड़े थे।

6/7

विराट कोहली

टेस्ट से संन्यास ले चुके विराट कोहली टीम इंडिया के पिछले इंग्लैंड दौरे पर भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने के मामले में छठे नंबर पर हैं। उन्होंने 2021-22 की पटौदी ट्रॉफी में 5 टेस्ट की 9 पारियों में 249 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले थे।

7/7

जसप्रीत बुमराह

इस लिस्ट में एक ऐसा नाम है जो किसी को भी चौंका सकता है। यह नाम है स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह का। बुमराह ने इंग्लैंड के पिछले दौरे पर बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 5 टेस्ट की 9 पारियों में 125 रन बनाए थे। हालांकि, 3 बार वह खाता तक नहीं खोल पाए थे।