Celebration of Maharshi Mehi Paramhans Ji Maharaj s 141st Jayanti in Saurabazar सहरसा : महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 141वीं जयंती मनाई, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsCelebration of Maharshi Mehi Paramhans Ji Maharaj s 141st Jayanti in Saurabazar

सहरसा : महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 141वीं जयंती मनाई

सौरबाजार में महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 141 वीं जयंति धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर संतमत सत्संग कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लिया। प्रभात फेरी, सत्संग प्रवचन और सदग्रंथ पाठ...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरMon, 12 May 2025 06:26 PM
share Share
Follow Us on
सहरसा : महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 141वीं जयंती मनाई

सौरबाजार। एक संवाददाता रविवार को सौरबाजार अंचल क्षेत्र के विभिन्न महर्षि मेंही संतमत आश्रम में महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज के 141 वीं जयंति हर्षोल्लास के साथ मनाई गई है। इस मौके पर एक दिवसीय संतमत सत्संग कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। वही बैजनाथपुर में महर्षि मेंही योगाश्रम के संस्थापक महर्षि योगानंद परमहंस जी महाराज, महर्षि मेंही हृदयधाम संत शाही नगर चंदौर में स्वामी अनुभवानंद जी महाराज, महर्षि मेंही शांति धाम कंचनपुर कचरा में पूज्यपाद आचार्य दिनेशानंद जी महाराज के अगुवाई में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। रविवार की सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। इसके बाद सत्संग प्रवचन एवं सदग्रंथ पाठ हुआ।

जयंति पर साधु महात्माओ ने कहा कि लोगो को आज जीवन में शांति एवं सद्गति के लिए महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज के रास्ते पर चलने की आवश्यकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।