तटबंध निर्माण में गुणवत्ता पर उठाया सवाल
भागलपुर के नवगछिया क्षेत्र में सांसद अजय कुमार मंडल के प्रतिनिधियों ने कटावरोधी कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव अर्पणा कुमारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने सामग्री की...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSun, 15 June 2025 01:35 AM

भागलपुर। सांसद अजय कुमार मंडल के प्रतिनिधियों ने शनिवार को नवगछिया क्षेत्र में कटावरोधी कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाया है। महिला मोर्चा के प्रदेश महासचिव-सह-सांसद प्रतिनिधि अर्पणा कुमारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने सामग्री और कार्य की गुणवत्ता को लेकर कई तरह की बातें कही है। उन्होंने बताया कि यहां पर जिओ बैग हो एनसी इन सभी में सही से उपयोग सामग्री नहीं की जा रही है। पत्थर की भी गुणवत्ता ठीक नहीं है। निर्माण कार्य की गति भी बेहद धीमी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।