धूमधाम से मनाया गया डीएवी स्कूल का स्थापना दिवस
भागलपुर में डीएवी पब्लिक स्कूल का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में विशेष हवन, भाषण, और भजन का आयोजन किया गया। शिक्षकों ने डीएवी संस्था के इतिहास पर प्रकाश डाला और संगीत शिक्षक ने भजनों की...

भागलपुर, वरीय संवाददाता डीएवी पब्लिक स्कूल का रविवार को स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर स्कूल में विशेष हवन, भाषण व भजन आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत में शिक्षकों व अभिभावकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष यज्ञ का आयोजन किया। इसके बाद विद्यालय के शिक्षक डॉ विमलेश झा, आशुतोष कुमार और नवेश भारती ने डीएवी संस्था के इतिहास पर प्रकाश डाला। विद्यालय के संगीत शिक्षक आशीष कुमार दास ने भजनों की प्रस्तुति दी। यह आयोजन विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। मौके पर सत्या झा, प्रमोद कुमर मंडल, पंकज कुमार चौधरी, गवेन्द्र नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।