कटिहार : सेवानिवृत्त शिक्षक आजाद प्रसाद मंडल को विद्यालय में दी गई भावभीनी विदाई
अहमदाबाद में प्लस टू इंद्रावती उच्च विद्यालय में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सेवानिवृत्त शिक्षक आजाद प्रसाद मंडल को 18 वर्षों की सेवा के बाद सम्मानित किया गया। उन्होंने अपनी सेवा यात्रा...

अमदाबाद, संवाद सूत्र बुधवार को प्लस टू इंद्रावती उच्च विद्यालय अमदाबाद में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 18 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक आजाद प्रसाद मंडल को विद्यालय के परिवारों ने स्नेह और श्रद्धा के साथ विदाई दी। समारोह में विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं उपस्थित सभी सम्मानित व्यक्तियों ने श्री मंडल को फूलमाला पहनाकर और बुके भेंट कर सम्मानित किया। विदाई समारोह में श्री मंडल ने अपनी सेवा यात्रा के बारे में बताया कि मैंने 26 अप्रैल 2007 को इस विद्यालय में अपनी सेवा यात्रा शुरू की थी। लगभग 18 वर्षों की यह यात्रा यादगार रही। वर्ष 2018 से 2022 तक मैंने प्रधानाध्यापक के रूप में कार्य किया। और 2022 से 2025 तक सहायक शिक्षक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई।उन्होंने आगे कहा कि अमदाबाद के छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों से जो प्रेम और सम्मान मिला। वह मैं कभी नहीं भूलूंगा। विदाई सह सम्मान समारोह में विद्यालय के भूमिदाता ऋषिकांत मंडल, प्रभारी प्रधानाध्यापक बाबूलाल चंद्र मंडल, समेत कई शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।