Grand Celebration of Shri Utsav Organized by All India Terapanth Women s Council in Kishanganj किशनगंज : श्रीउत्सव कार्यक्रम के जरिए महिलाएं बनेगी आत्मनिर्भर, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsGrand Celebration of Shri Utsav Organized by All India Terapanth Women s Council in Kishanganj

किशनगंज : श्रीउत्सव कार्यक्रम के जरिए महिलाएं बनेगी आत्मनिर्भर

किशनगंज में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा श्री उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। उद्घाटन डाॅ निधि कुमारी ने किया। 3500 से अधिक लोग शामिल हुए। इस उत्सव में 40 स्टॉल्स पर फूड आइटम्स, परिधान, ज्वेलरी...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरMon, 12 May 2025 06:08 PM
share Share
Follow Us on
किशनगंज : श्रीउत्सव कार्यक्रम के जरिए महिलाएं बनेगी आत्मनिर्भर

किशनगंज । एक संवाददाता अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल निर्देशन में श्री उत्सव का भव्य आयोजन किशनगंज तेरापंथ भवन में आयोजित किया गया। इस भव्य आयोजन का उद्घाटन डाॅ निधि कुमारी के द्वारा किया गया। कन्या मंडल की ऐश्वर्या दफ्तरी एवं दिव्या बोथरा ने तिलक लगाकर सभी का स्वागत किया। इसमें संस्थाओं के सभी पदाधिकारी गण उपस्थित होकर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।श्री उत्सव का शुभारंभ मंगलाचरण के द्वारा किया गया। तत्पश्चात मंडल के अध्यक्ष संतोष देवी दुग्गड पधारे हुए सभी पदाधिकारी, अतिथिगण एवं सभी बहनों का अभिनंदन किया एवं श्री उत्सव के बारे में भी जानकारी प्रदान की। तत्पश्चात पधारे मुख्य अतिथि डाॅ निधि कुमारी को शॉल उड़ाकर उनको सम्मानित किया गया एवं सभी बहिनों को उत्साह एवं आत्मनिर्भरता की और आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी।

सभा अध्यक्ष विजय करण दफ्तरी, भिक्षु सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजकरण दफ्तरी,नेपाल बिहार के सभा अध्यक्ष चैन रूप दुग्गड, सभा मंत्री कमल दफ्तरी, महिला मंडल के अध्यक्षा संतोष देवी मंडल की मंत्री ममता दुग्गड, युवक परिषद अध्यक्ष रोहित दफ्तरी,तेरापंथ प्रोफेशनल फॉर्म के अध्यक्ष विनीत दफ्तरी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।श्रीउत्सव में 40 स्टॉल्स रखे गए जिसमें फूड आइटम्स परिधान ज्वेलरी एवं घरेलू पदार्थ रखे गए। ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर में 40 स्टॉल्स रखे गए जिसमे दो बेस्ट स्टॉल डेकोरेशन करने हेतु महिला मंडल द्वारा सम्मानित किया गया। श्री उत्सव में 3500 से अधिक संख्या में समाज के सभी लोग उपस्थित होकर इस आयोजन को सफलतापूर्वक पूर्ण किया। इस कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती पूनम कोठारी एवं रुचि दफ्तरी के द्वारा किया गया एवं मंच का कुशल संचालन श्रीमती स्वाति दफ्तरी के द्वारा किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।