Men Using Women s Pink Toilets Freely in Town Women Face Inconvenience यह कैसा महिला पिंक शौचालय, जहां पुरुष को नहीं रोकटोक, Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsMen Using Women s Pink Toilets Freely in Town Women Face Inconvenience

यह कैसा महिला पिंक शौचालय, जहां पुरुष को नहीं रोकटोक

Pilibhit News - कस्बे में महिलाओं के लिए पिंक शौचालय बनाए गए हैं, लेकिन पुरुष बेझिझक इन शौचालयों में जा रहे हैं। इससे महिलाओं को दिक्कत हो रही है। नगर पंचायत ने इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया है और महिला शौचालय में कोई...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतTue, 13 May 2025 01:51 AM
share Share
Follow Us on
यह कैसा महिला पिंक शौचालय, जहां पुरुष को नहीं रोकटोक

महिलाओं के लिए कस्बे में पिंक शौचालय बनवाए गए हैं मगर यहां महिलाओं के शौचालयों में बिना रोकटोक पुरुष भी धड़ल्ले से जा रहे हैं। महिलाओं को इन शौचालयों में जाने से दिक्कत हो सकती है। इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नगर पंचायत की ओर से स्टेशन रोड पर आसपास में महिला पिंक शौचालय और पुरुष शौचालय बने हुए है। कहने को तो महिला शौचालय में महिला केयर टेकर और पुरुष शौचालय में पुरुष केयर टेकर नियुक्त हैं। बताया जा रहा है कि सुबह सफाई कर्मचारी कुछ देर के लिए आते है। फिर चले जाते हैं।

खास बात यह है कि महिला पिंक शौचालय नगर पंचायत कार्यालय के पास में ही स्थित है। इस शौचालय में पुरुष के लिए कोई रोकटोक नहीं है। यहीं वजह है कि पुरुष, महिला शौचालय में बेझिझक घुस जाते हैं। ऐसे में अगर पिंक शौचालय के अंदर कोई महिला है, तो उसे दिक्कत होना लाजिमी है। इस ओर से नगर पंचायत के जिम्मेदार पूरी तरह खामोश हैं। इस शौचालय से महिलाओं को दिक्कत हो सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।