bseh.org.in , HBSE 12th Result 2025 OUT, Live : हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट Direct Link, अर्पण सिंह टॉपर hbse 10th 12th result 2025 live updates: bseh haryana board 12th result toppers Haryana Board Bhiwani class 12 result - career news
Hindi Newsकरियरbseh.org.in , HBSE 12th Result 2025 OUT, Live : हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट Direct Link, अर्पण सिंह टॉपर

bseh.org.in , HBSE 12th Result 2025 OUT, Live : हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट Direct Link, अर्पण सिंह टॉपर

HBSE Haryana Board 12th Result live updates , bseh.org.in : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने एसबीएसई 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया है।कुल 85.66 फीसदी पास हुए हैं।

bseh.org.in , HBSE 12th Result 2025 OUT, Live : हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट Direct Link, अर्पण सिंह टॉपर

HBSE 12th Result 2025 Live

Pankaj Vijay| लाइव हिन्दुस्तान | Tue, 13 May 2025 10:59 AM
हमें फॉलो करें

bseh.org.in , HBSE 12th Result 2025 Live Updates, Haryana Board BSEH 12th Result 2025 : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने एसबीएसई 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया है। कुल 85.66 फीसदी पास हुए हैं। अभ्यर्थी अपना हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर चेक कर सकते हैं। हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक किया गया था। हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 2 अप्रैल 2025 तक किया गया था। पिछले साल हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 30 अप्रैल को जारी किया गया था। कक्षा 12वीं का ओवरऑल पास प्रतिशत 85.31 फीसदी था। लड़कों का पास प्रतिशत 88.14 फीसदी रहा था जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से कम था। लड़कियों का पास प्रतिशत 82.52 फीसदी दर्ज किया गया था।

Result Direct Link

13 May 2025, 10:59:25 AM IST

HBSE 12th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड 12वीं ओपन का रिजल्ट कैसा रहा

HBSE 12th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड 12वीं ओपन वार्षिक परीक्षा का परिणाम (फ्रैश) का परिणाम भी घोषित हो गया है। इसमें कुल 14,144 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था। जिसमें से 5141 स्टूडेंट्स पास हुए और परिणाम 36.35% रहा। इस परीक्षा में कुल 9055 छात्र बैठे थे, जिनमें से 2889 पास हुए हैं। इनका पास प्रतिशत 31.91% रहा। वहीं 5089 छात्राओं में से 2252 छात्राएं पास हुईं। इनका पास प्रतिशत 44.25% रहा। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के 33.39% और शहरी क्षेत्र के 42.33% बच्चे पास हुए।

13 May 2025, 10:58:15 AM IST

HBSE 12th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट कैसा रहा

HBSE 12th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट कैसा रहा

नियमित छात्रों के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत: 85.66%

निजी उम्मीदवारों के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत: 63.21%

वरिष्ठ माध्यमिक (शैक्षणिक) नियमित परीक्षा के लिए कुल 193,828 उम्मीदवार उपस्थित हुए, जिनमें से:

166,031 छात्र उत्तीर्ण हुए

7,900 छात्रों को कम्पार्टमेंट में रखा गया

उनमें से:

लड़कियाँ: 87,227 उपस्थित हुईं | उत्तीर्ण प्रतिशत: 89.41%

लड़के: 96,267 उपस्थित हुए | उत्तीर्ण प्रतिशत: 81.86%

लड़कियों ने लड़कों से 7.55% बेहतर प्रदर्शन किया।

स्ट्रीम-वार प्रदर्शन

कला: 85.31%

वाणिज्य: 94.35%

विज्ञान: 92.20%

स्कूल प्रकार और क्षेत्र-वार प्रदर्शन

सरकारी स्कूल: 84.67%

निजी स्कूल: 86.98%

ग्रामीण क्षेत्र: 85.94%

शहरी क्षेत्र: 85.83%

13 May 2025, 10:53:35 AM IST

HBSE 12th Result 2025 Live: पूरे सिलेबस के साथ हुई थी एचबीएसई 12वीं परीक्षा

HBSE 12th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड ने इस अकादमिक वर्ष में पूरे सिलेबस के साथ एग्जाम लिया था। 2023 से पहले कोरोना के चलते 30 फीसदी कटौती सिलेबस के साथ एग्जाम हो रहे थे।

13 May 2025, 10:53:25 AM IST

HBSE 12th Result 2025 Live: bseh.org.in पर कैसे चेक करें

चरण 1: हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।

चरण 2: होम पेज पर उपलब्ध 12वीं कक्षा के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3: अपना रोल नंबर, जन्मतिथि भरें।

चरण 4: सबमिट बटन पर क्लिक करें।

चरण 5: आपके परिणाम डिवाइस स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे। भविष्य में उपयोग या संदर्भ के लिए सहेजें।

13 May 2025, 10:53:08 AM IST

HBSE 12th Result 2025 Live: संस्थानों की रैंकिंग जरूर देख लें

HBSE 12th Result 2025 Live: आपने जिस संस्थान में दाखिला लेने का मन बनाया है उसकी रैंकिंग और प्लेसमेंट का स्टेट जरूर जान लें। भारत सरकार द्वारा www.nirfindia.org पर जारी रैंकिंग जरूर देख लें। मैनेजमेंट, मेडिकल, यूनिवर्सिटी, इंजीनियरिंग, बेस्ट कॉलेज, फार्मेसी, आर्किटेक्चर, लॉ जैसी फील्ड्स के संस्थानों की रैंकिंग देख सकते हैं। यहां आपको पता लगा जाएगा कि कौन सा इंस्टीट्यूट बेस्ट है और वहां की प्लेसमेंट कैसी है। इस वेबसाइट पर वर्ष 2016, 2017, 2018, 2019 की रैंकिंग भी उपलब्ध है।

13 May 2025, 10:50:52 AM IST

HBSE 12th Result 2025 Live: प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट अच्छा

HBSE 12th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट प्राइवेट स्कूलों का पास प्रतिशत सरकारी के मुकाबले ज्यादा रहा। सरकारी स्कूलों में 84.67% स्टूडेंट्स पास हुए। वहीं प्राइवेट स्कूलों के 86.98% स्टूडेंट पास हुए।

13 May 2025, 10:44:29 AM IST

HBSE 12th Result 2025 Live: स्वयंपाठी परीक्षार्थियों में 2161 ही पास हुए

HBSE 12th Result 2025 Live: 12वीं की प्राइवेट परीक्षा में कुल 3419 विद्यार्थी बैठे, जिनमें से 2161 पास हुए। इस तरह प्राइवेट परीक्षा का रिजल्ट 63.21% रहा। ओपन स्कूल की परीक्षा में नए विद्यार्थियों का रिजल्ट 36.35% रहा और जिन विद्यार्थियों ने दोबारा परीक्षा दी (री-अपीयर), उनका रिजल्ट 49.93% रहा।

13 May 2025, 10:43:32 AM IST

HBSE 12th Result 2025 Live: अर्पण सिंह ने किया टॉप

HBSE 12th Result 2025 Live: अर्पण सिंह सिंह, 497 मार्क्स, कैथल। कॉमर्स स्ट्रीम से हैं।

13 May 2025, 10:38:15 AM IST

HBSE 12th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट में कॉमर्स में सबसे अधिक पास

HBSE 12th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड 12वीं आर्ट्स में 85.31 फीसदी, साइंस में 83.05 फीसदी और कॉमर्स संकाय में 92.20 फीसदी बच्चे पास हुए हैं।

13 May 2025, 10:36:02 AM IST

HBSE 12th Result 2025 Live: जींद का रिजल्ट सबसे अच्छा, नूंह सबसे कम

HBSE 12th Result 2025 Live: सभी जिलों में जींद जिले का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा, जबकि नूंह जिले का रिजल्ट सबसे कम रहा।

13 May 2025, 10:34:13 AM IST

HBSE 12th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड 12वीं में 89.41 फीसदी बेटियां पास

HBSE 12th Result 2025 Live: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम 2025 में कुल 85.66 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा में कुल 89.41 प्रतिशत छात्राएं सफल रहीं, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 81.86 रहा।

13 May 2025, 10:32:18 AM IST

HBSE 12th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड 12वीं में 193828 में 166031 पास

HBSE 12th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि 12वीं की नियमित परीक्षा में कुल 193828 बच्चे बैठे थे। इनमें से 166031 बच्चे पास हुए और 7900 बच्चे परीक्षा में नहीं आए। कुल परीक्षा देने वालों में 97561 लड़के और 96267 लड़कियां थीं। इनमें से 87227 लड़के और 78804 लड़कियां पास हुईं। लड़कियों का पास होने का प्रतिशत लड़कों से 7.55% ज्यादा रहा।

13 May 2025, 10:31:15 AM IST

HBSE 12th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट में प्राइवेट विद्यार्थियों का रिजल्ट 63.21 रहा

HBSE 12th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट में प्राइवेट विद्यार्थियों का रिजल्ट 63.21 रहा

रेगुलर विद्यार्थियों का रिजल्ट 85.66% रहा।

प्राइवेट विद्यार्थियों का रिजल्ट 63.21 रहा।

ओपन स्कूल फ्रैश कैटेगरी का रिजल्ट 36.35 रहा।

री-अपीयर का रिजल्ट 49.93% रहा।

13 May 2025, 10:28:28 AM IST

HBSE 12th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट में लड़कियां आगे

HBSE 12th Result 2025 Live: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) का 12वीं कक्षा का रिजल्ट में जारी हो गया है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार शर्मा और सचिव मुनीश नागपाल ने बताया कि इस बार परिणाम 85.66% रहा। जिसमें लड़कियों का परिणाम 89.41 और लड़कों 81.86 प्रतिशत रहा।

13 May 2025, 10:25:28 AM IST

HBSE 12th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.66 फीसदी पास

HBSE 12th Result 2025 Live: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार और सचिव मुनीश नागपाल ने सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) वार्षिक परीक्षा 2025 के परिणामों की घोषणा कर दी है। बोर्ड अध्यक्ष ने सफल छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं और हार्दिक बधाई दी है।

13 May 2025, 10:23:45 AM IST

HBSE 12th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.66 फीसदी पास

HBSE 12th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। 85.66 फीसदी पास हुए हैं। bseh.org.in पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं।

13 May 2025, 10:16:42 AM IST

HBSE 12th Result 2025 Live: कैसे चेक करें हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट

HBSE 12th Result 2025 Live: सबसे पहले Haryana Board की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

होमपेज पर जाकर BSEH Haryana Board 10th 12th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।

यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।

रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

13 May 2025, 10:12:23 AM IST

HBSE 12th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड 12वीं परिणाम थोड़ी देर में

HBSE 12th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट थोड़ी देर में जारी होने वाला है। प्रेस कॉन्फ्रेंस हरियाणा बोर्ड भिवानी कार्यालय में शुरू होने वाली है।

13 May 2025, 10:08:41 AM IST

HBSE 12th Result 2025 Live: 80 फीसदी से अधिक अंक वालों की डबल वेरिफिकेशन

HBSE 12th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड ने कहा है कि जिन बच्चों के 80 फीसदी से अधिक अंक हैं, उनके रिजल्ट की डबल वेरिफिकेशन की गई है, ताकि कोई कमी न रहे। रिजल्ट फाइनल होते ही जारी किया जा रहा है।

13 May 2025, 09:57:36 AM IST

HBSE 12th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट में ये डिटेल्स होंगी

HBSE 12th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड रिजल्ट की मार्कशीट में अभ्यर्थी का नाम, अभ्यर्थी का रोल नंबर, जन्म तिथि, विषय के अंक, कुल प्राप्त अंक, अंतिम परिणाम और डिविजन आदि विवरण लिखे होते हैं। नतीजों के बाद स्टूडेंट्स इन्हें चेक कर लें।

13 May 2025, 09:55:50 AM IST

HBSE 12th Result 2025 Live: 45 दिन में नतीजों का था वादा

HBSE 12th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड की ओर से परीक्षा के 45 दिनों में परीक्षा परिणाम घोषित करने का वादा किया गया था। अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आज मंगलवार को 12वीं कक्षा का परिणाम जारी जा रहा है। इसे लेकर बोर्ड ने सभी तैयारियां कर ली हैं। बोर्ड के सचिव मुनीष नागपाल के चंडीगढ़ जाने की वजह से सोमवार को परिणाम जारी नहीं किया जा सका। गुरुग्राम के 12 हजार से अधिक छात्रों को हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार है।

13 May 2025, 09:51:15 AM IST

HBSE 12th Result 2025 Live: पिछले साल हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कैसा रहा था

HBSE 12th Result 2025 Live: पिछले साल 12वीं में कुल पास प्रतिशत 85.31 फीसदी रहा। लड़कों का प्रदर्शन बेहतर रहा और उन्होंने 88.14 फीसदी पास प्रतिशत हासिल किया, जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 82.52 फीसदी रहा। इस बार नतीजे पिछले साल से अच्छा आने की उम्मीद है।

13 May 2025, 09:47:53 AM IST

HBSE 12th Result 2025 Live: कुछ देर में आएगा एचबीएसई हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट

HBSE 12th Result 2025 Live: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) कुछ देर में 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार और सचिव मुनीश नागपाल ने भिवानी में बोर्ड के ऑफिस में सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। 2,23,392 स्टूडेंट्स ने 12वीं कक्षा के लिए परीक्षाएं दी थीं। यानी आज करीब सवा दो लाख विद्यार्थियों को इंतजार खत्म हो जाएगा।

13 May 2025, 09:45:31 AM IST

HBSE 12th Result 2025 Live: गुरुग्राम के 12 हजार से अधिक छात्रों को हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार

HBSE 12th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड की ओर से परीक्षा के 45 दिनों में परीक्षा परिणाम घोषित करने का वादा किया गया था। अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आज मंगलवार को 12वीं कक्षा का परिणाम जारी जा रहा है। इसे लेकर बोर्ड ने सभी तैयारियां कर ली हैं। बोर्ड के सचिव मुनीष नागपाल के चंडीगढ़ जाने की वजह से सोमवार को परिणाम जारी नहीं किया जा सका। गुरुग्राम के 12 हजार से अधिक छात्रों को हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार है।

13 May 2025, 09:35:58 AM IST

HBSE 12th Result 2025 Live: फरीदाबाद के 19 हजार परीक्षार्थियों को 12वीं रिजल्ट का इंतजार

HBSE 12th Result 2025 Live: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा मंगलवार को 12वीं कक्षा का परिणाम जारी जा रहा है। इसे लेकर बोर्ड ने सभी तैयारियां कर ली हैं। बोर्ड के सचिव मुनीष नागपाल के चंडीगढ़ जाने की वजह से सोमवार को परिणाम जारी नहीं किया जा सका। बता दें कि फरीदाबाद में 19 हजार परीक्षार्थियों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी से दो अप्रैल तक आयोजित की थी।

13 May 2025, 09:23:02 AM IST

HBSE 12th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट ग्रेड वेल्यू

HBSE 12th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट ग्रेड वेल्यू

90% से 100% - 9

80% से 89% - 8

70% से 79% - 7

60% से 69% - 6

50% से 59% - 5

40% से 49% - 4

30% से 39% - 3

20% से 29% - 2

20% से कम - 1

13 May 2025, 09:17:36 AM IST

HBSE 12th Result 2025 Live: 10 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे हरियाणा बोर्ड अध्यक्ष

HBSE 12th Result 2025 Live: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार और सचिव मुनीश नागपाल ने भिवानी में बोर्ड के ऑफिस में 10 बजे प्रेस कांफ्रेंस बुलाई है। इसमें 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।

13 May 2025, 09:07:40 AM IST

Haryana Board result: 22 जिलों में हुआ अंकन कार्य

Haryana Board result: हरियाणा बोर्ड की ओर से सभी 22 जिलों में अंकन कार्य करवाया गया है। प्रदेशभर में 10वीं के लिए 78 और 12वीं के लिए 48 अंकन केंद्र बनाए गए थे। 10वीं के लिए करीब 7030 अध्यापक और 12वीं के लिए 4812 प्राध्यापक अंकन कार्य में लगे हुए थे।

13 May 2025, 08:56:44 AM IST

HBSE 12th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट को लेकर सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

HBSE 12th Result 2025 Live: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) का 12वीं कक्षा का रिजल्ट आज आएगा। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार और सचिव मुनीश नागपाल ने भिवानी में बोर्ड के ऑफिस में सुबह 10 बजे नतीजे जारी करने को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। 2,23,392 स्टूडेंट्स ने 12वीं कक्षा के लिए परीक्षाएं दी थीं। इससे पहले चर्चा थी कि रिजल्ट 12 मई को जारी होगा।

13 May 2025, 08:51:34 AM IST

HBSE 12th Result 2025 Live: आज घोषित होंगे हरियाणा बोर्ड 12वीं के परिणाम

HBSE 12th Result 2025 Live: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 12वीं की परीक्षा का परिणाम आज मंगलवार दोपहर बाद बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर देगा। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसी तरह 15 मई को 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे।

13 May 2025, 08:50:40 AM IST

HBSE 12th Result 2025 Live: 45 दिनों में हरियाणा बोर्ड रिजल्ट का किया था वादा

HBSE 12th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया था कि एग्जाम के 45 दिनों में परीक्षा परिणाम घोषित करने का वादा किया गया था। इसी के तहत बोर्ड 15 मई तक 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होने हैं। तैयारियां पूरी की जा चुकी है।

13 May 2025, 08:34:04 AM IST

HBSE 12th Result 2025 Live: पिछले साल कैसा रहा था हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट

HBSE 12th Result 2025 Live: पिछले साल हरियाणा बोर्ड 12वीं में कुल पास प्रतिशत 85.31 फीसदी रहा। लड़कों का प्रदर्शन बेहतर रहा और उन्होंने 88.14 फीसदी पास प्रतिशत हासिल किया, जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 82.52 फीसदी रहा। उम्मीद की जा रही है कि 2025 में भी हरियाणा बोर्ड के नतीजे पिछले साल की तरह शानदार रहेंगे।

13 May 2025, 08:01:59 AM IST

HBSE 12th Result 2025 Live: कब से कब तक हुई थी हरियाणा बोर्ड परीक्षा

HBSE 12th Result 2025 Live: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) द्वारा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से 2 अप्रैल 2025 तक राज्यभर के 1434 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की थीं। इन परीक्षाओं में कुल 5,22,529 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था।

13 May 2025, 07:52:35 AM IST

HBSE 12th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट बनकर तैयार

HBSE 12th Result 2025 Live: दो दिन पहले हरियाणा बोर्ड अध्यक्ष प्रो. डॉ. पवन कुमार की ओर से रिजल्ट के बारे में डिटेल साझा की गई थी। उन्होंने कहा था कि 10वीं, 12वीं परीक्षाओं का अंकन कार्य पूरा हो चुका है और परिणाम को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

13 May 2025, 07:21:49 AM IST

HBSE 12th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड 12वीं के परिणाम का काउंटडाउन शुरू

HBSE 12th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड सचिव के भिवानी में नहीं होने से सोमवार को हरियाणा बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम जारी नहीं हो सका था। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि बोर्ड आज मंगलवार को ही रिजल्ट जारी कर पाएगा। रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) द्वारा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से 2 अप्रैल 2025 तक राज्यभर के 1434 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की थीं। इस वर्ष दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाओं में कुल 5,22,529 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था।

13 May 2025, 07:08:50 AM IST

HBSE 12th Result 2025 Live: 5.22 लाख स्टूडेंट्स ने दी थी हरियाणा बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा

HBSE 12th Result 2025 Live: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से 2 अप्रैल 2025 तक राज्यभर के 1,434 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गईं। इन परीक्षाओं में कुल 5,22,529 स्टूडेंट्स ने भाग लिया।

13 May 2025, 06:51:10 AM IST

HBSE 12th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड 12वीं छात्र री-चेकिंग के लिए रहें तैयार

HBSE 12th Result 2025 Live: याद रखें और हिसाब लगाएं कि आपको किस विषय में कितने मार्क्स की उम्मीद है। आपका उस विषय का पेपर कैसा गया था। रिजल्ट में अगर उम्मीद से नंबर बहुत कम आते हैं तो आप री-चेकिंग का ऑप्शन भी चुन सकते हैं। लेकिन आप अपने टीचरों की मदद से अभी से ये हिसाब लगा लें कि विभिन्न विषयों में आपके कितने नंबर आ सकते हैं।

13 May 2025, 06:51:10 AM IST

HBSE 12th Result 2025 Live: पिछले साल कैसा रहा था हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट

HBSE 12th Result 2025 Live: पिछले साल हरियाणा बोर्ड 12वीं में कुल पास प्रतिशत 85.31 फीसदी रहा। लड़कों का प्रदर्शन बेहतर रहा और उन्होंने 88.14 फीसदी पास प्रतिशत हासिल किया, जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 82.52 फीसदी रहा। उम्मीद की जा रही है कि 2025 में भी हरियाणा बोर्ड के नतीजे पिछले साल की तरह शानदार रहेंगे।

13 May 2025, 06:51:11 AM IST

HBSE 12th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 में निम्नलिखित जानकारियों को जरूर चेक करें

HBSE 12th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 में निम्नलिखित जानकारियों को जरूर चेक करें-

1. छात्र का नाम

2. छात्र की जन्मतिथि

3. माता-पिता का नाम

4. परीक्षा का नाम एवं बोर्ड

5. प्राप्त अंक

6. कुल अंक

7. पासिंग स्टेटस

8. स्कूल का नाम

9. छात्र का रोल नंबर

10. पासिंग डिविजन

13 May 2025, 06:51:11 AM IST

HBSE 12th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें

HBSE 12th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें

1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।

2. इसके बाद होम पेज पर आपको 12वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।

3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।

4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।

5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|