सुपौल : धड़ल्ले से बिक रहे केमिकल से पके आम
त्रिवेणीगंज में आम की बिक्री तेजी से हो रही है, लेकिन यह प्राकृतिक रूप से नहीं पक रहा है। विक्रेताओं ने बताया कि रसायनिक पदार्थों का उपयोग आम को पकाने में किया जा रहा है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक...

त्रिवेणीगंज। बाजार में इन दिनों फलों का राजा कहलाने वाले आम की बिक्री बड़े जोरों पर है। बाजार में बिक रहा आम प्राकृतिक रूप से नहीं पका हुआ,बल्कि इसे विभिन्न रसायनिक पदार्थ के सहयोग से पकाया जा रहा है। आम पर लगे हुए हानिकारक रासायनिक पदार्थ का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। बाजार में फल विक्रेताओं से जब इस बारे में बात की तो माना कि यह आम सेहत के लिए अच्छे नहीं है। रसायनिक पदार्थ से पके हुए फलों को लेकर चिकित्सकों का कहना है कि इनसे विभिन्न पेट संबंधित बीमारियों का अंदेशा रहता है। रासायनिक पदार्थ का उपयोग कर पकाए गए फलों से लीवर, किडनी व कैंसर जैसी बीमारियों के होने की आशंका बनी रहती है।
आम पकाने के लिए कैल्शियम कार्बन डाइऑक्साइड अन्य रासायनिक पदार्थ प्रयोग में लाए जा रहे है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।