Husband Attacks Wife with Knife in Purnia Serious Condition पत्नी पर चाकू से हमला, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsHusband Attacks Wife with Knife in Purnia Serious Condition

पत्नी पर चाकू से हमला

पूर्णिया के पोखरिया गांव में पति ने पत्नी तबस्सुन (32) पर चाकू से हमला किया। आरोपी पति शराब के नशे में था और दरवाजा खोलने में देरी पर गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद उसने पत्नी को कई जगह चाकू से घायल...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरFri, 13 June 2025 06:27 PM
share Share
Follow Us on
पत्नी पर चाकू से हमला

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थाना के पोखरिया गांव में गुरूवार देर रात पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया है। जिसे इलाज के लिए जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। महिला की पहचान तबस्सुन (32) के रूप में की गई है। आरोप उसके पति पर लगा है। परिजनों का कहना है कि देर रात महिला का पति शराब के नशे में घर आया। वह दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगा रहा था। दरवाजा खोलने में थोड़ी देरी हुई कि महिला के पति ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इससे भी मन नहीं भरा तो चाकू से कई जगह हमले कर दिए और फरार हो गया।

सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।