करिश्मा कपूर के पूर्व पति व व्यवसायी संजय कपूर का निधन
- यूके में पोलो खेलते हुए पड़ा दिल का दौरा नई दिल्ली, एजेंसी जानी-मानी

जानी-मानी अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति व व्यवसायी संजय कपूर का दिल का दौरा पड़ने से गुरुवार रात निधन हो गया। जिस समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा, वह यूके में पोलो खेल रहे थे। कपूर की कंपनी सोना कॉमस्टार ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स पर उनके निधन की जानकारी दी और शोक जताया। संजय 53 वर्ष के थे। संजय कपूर ने वर्ष 2003 में फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर से शादी की थी जिनसे 2016 में उनका तलाक हो गया था। करिश्मा से संजय कपूर के दो बच्चे हैं। इससे पहले वह फैशन डिज़ाइनर नंदिता महतानी से शादी कर चुके थे।
करिश्मा से तलाक के बाद उन्होंने पूर्व मॉडल प्रिया सचदेव से शादी की। प्रिया सचदेव से भी उनका एक बेटा है। मौत से तीन दिन पहले की थी दार्शनिक पोस्ट संजय कपूर ने अपने निधन से तीन दिन पहले सोमवार को सोशल मीडिया पर एक ऐसी दार्शनिक पोस्ट की थी जिसे पढ़कर अब लोग कह रहे हैं कि क्या कपूर को अपनी मौत का अंदेशा हो गया था। सोमवार को उन्होंने लिखा था कि तुम्हारा धरती पर समय सीमित है। ‘क्या होगा इसे दार्शनिकों पर छोड़ दें और ‘क्यों नहीं पर ध्यान दें। वहीं संजय ने अपनी मौत से चंद घंटे पहले अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए लोगों के प्रति भी अपनी शोक संवेदनाएं सोशल मीडिया पर व्यक्त की थीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।