झारखंड और पश्चिम बंगाल रूट पर बस चलाने के लिए आज से होगा सर्वे
नई बसों को परिचालन के लिए मुख्यालय से दिया गया है दिशा निर्देश छह

भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। भागलपुर के निगम में आई 24 बसों में से कुछ बसों का परिचालन अंतरराज्यीय स्तर पर शुरू की जाएगी। अब भागलपुर से झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच सीधी बस सेवा शुरू करने की योजना को लेकर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) की टीम बुधवार से रूट का सर्वे कराएगी। निगम द्वारा इन राज्यों के प्रमुख शहरों और कस्बों के लिए बस परिचालन शुरू करने से पहले रूट सर्वे कराने की तैयारी की जा रही है। वर्तमान में कुछ चिह्नित परंपरागत रूटों पर ही बसों का परिचालन हो रहा है। जिससे यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
सर्वे के बाद रूट मैपिंग, बस स्टॉप चिह्नित करने और टिकट दर निर्धारण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। निगम की योजना है कि शुरुआत में कुछ सीमित बसें चलाई जाएं और यात्रियों की प्रतिक्रिया के आधार पर सेवाओं का विस्तार किया जाए। परिचालन के लिए सर्वे इन रूटों पर होगा सर्वे के तहत संभावित रूट, सड़कों की स्थिति, सुरक्षा मानक, स्टॉपेज की उपलब्धता और यात्रियों की संख्या जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं का आकलन किया जाएगा। भागलपुर से देवघर, दुमका, साहिबगंज, पाकुड़, रामपुरहाट, रानीगंज, दुर्गापुर और आसनसोल जैसे शहरों के लिए बस सेवा की संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है। ये सभी स्थान झारखंड और बंगाल में हैं। यह व्यापारिक, धार्मिक और शैक्षणिक दृष्टि से अत्यंत महत्त्वपूर्ण माने जाते हैं। व्यापरियों को होगा सीधा लाभ भागलपुर के सैकड़ों की संख्या में व्यापारियों को प्रतिदिन बंगाल और झारखंड आना-जाना होता है। निगम की इस योजना से जहां व्यापारियों और यात्रियों को सीधा और सुलभ यात्रा मिलेगी, वहीं भागलपुर का संपर्क झारखंड और बंगाल से मजबूत होगा। इसके अलावा, स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। कोट बंगाल और झारखंड के बीच अंतरराज्यीय बस सेवा का परिचालन जल्द शुरू किया जाएगा। इसको लेकर रूट सर्वे करने का काम शुरू कर दिया गया है। -पवन कुमार शांडिल्य, क्षेत्रीय बस प्रबंधक, भागलपुर।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।