Khagaria Girls Excel in Bihar Technical Service Health Worker Merit List खगड़िया : आधा दर्जन से अधिक बालिकाओं का एएनएम में हुआ चयन, बधाईयों का तांता, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsKhagaria Girls Excel in Bihar Technical Service Health Worker Merit List

खगड़िया : आधा दर्जन से अधिक बालिकाओं का एएनएम में हुआ चयन, बधाईयों का तांता

खगड़िया में, पसराहा थाना के विभिन्न गांवों से आधे दर्जन से अधिक बालिकाएं बिहार तकनीकी सेवा द्वारा जारी सहायक स्वास्थ्य कार्यकर्ता फाइनल मेरिट सूची में सफल हुई हैं। इनमें नीलू रानी, रेशम कुमारी, पूजा...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरThu, 29 May 2025 06:02 PM
share Share
Follow Us on
खगड़िया : आधा दर्जन से अधिक बालिकाओं का एएनएम में हुआ चयन, बधाईयों का तांता

खगड़िया, एक प्रतिनिधि। जिले के पसराहा थाना के अलग- अलग गांवों से आधे दर्जन से अधिक बालिकाओं ने बिहार तकनीकी सेवा द्वारा जारी किए गए सहायक स्वास्थ्य कार्यकर्ता फाइनल मेरिट सूची बनाने में सफल रही। सभी सफल अभ्यर्थियों के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। दीना चकला के शिक्षक अमित कुमार की पुत्री नीलू रानी का चयन खगड़िया जिला के लिए हुआ है। इससे पहले वह मेदांता अस्पताल पटना में सहायक के तौर पर नियुक्त थी। सोनडीहा गांव के पंचायत समिति सदस्य जयचंद्र कुमार की पुत्री रेशम कुमारी, महद्दीपुर के फार्मासिस्ट राजकिशोर सिंह की पुत्री पूजा कुमारी, चरित्र सिंह की पुत्री सीता कुमारी, स्व.रामसेवक सिंह की पुत्री अमृता आनंद व झंझरा गांव के श्री कांत सिंह की पुत्री सुप्रिया कुमारी मेरिट सूची में स्थान बनाने में सफल रही।

उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य विभाग ने विज्ञापन संख्या 7/2022 में बीटीएससी ने 10709 पद पर एएनएम की बहाली निकाली थी। बाद में तकनीकी आयोग द्वारा कंप्यूटर आधरित परीक्षा ली गई थी। काउंसिलिंग के बाद बहाली प्रक्रिया पेंडिंग थी। सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के आलोक में विभाग द्वारा अंतिम मेरिट सूची जारी की गई है। बच्चियों की सफलता से इलाके में खुशी दी जा रही है। नर्स के रूप में चयन होने पर सफल प्रतिभागियों को डॉ प्रमोद कुमार राही, डॉ शशि शेखर ने बताया कि यह बंच्चो के मेहनत की जीत है। डॉ. मदन कुमार, डॉ. लक्ष्मण कुमार, सुबोध सिंह आदि ने बधाई दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।