Car and Pickup Collision on NH-39 in Satbarwa Palamu District सतबरवा में कार और पिकअप टकराए, बाल-बाल बचे यात्री, Palamu Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsCar and Pickup Collision on NH-39 in Satbarwa Palamu District

सतबरवा में कार और पिकअप टकराए, बाल-बाल बचे यात्री

सतबरवा थाना क्षेत्र के बकोरिया गांव में एनएच-39 पर एक कार और पिकअप वैन के बीच टक्कर हुई। यह घटना रविवार को करीब 1:30 बजे हुई, जिसमें दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा। सभी सवारों को आंशिक चोटें आईं और...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूMon, 9 June 2025 04:56 AM
share Share
Follow Us on
सतबरवा में कार और पिकअप टकराए, बाल-बाल बचे यात्री

सतबरवा, प्रतिनिधि। पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र बकोरिया गांव में एनएच-39 पर रविवार को एक कार और पिकअप वैन में टक्कर हो गई। दिन के करीब 1:30 बजे हुई घटना के कार के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन सड़क पर पलट गया। इससे करीब आधा घंटा तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हालांकि कार और पिकअप में सवार सभी लोगों को आंशिक चोट लगी है जिनका स्थानीय स्तर पर प्रारंभिक इलाज कराया गया। बकोरिया के सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद अकबर ने बताया कि कार पर सवार लोग मेदिनीनगर से रांची की ओर जबकि पिकअप वैन रांची से मेदिनीनगर के रास्ते पर था।

बकोरिया मोड पर दोनों गाड़ियां अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गए। सतबरवा के थाना प्रभारी विश्वनाथ कुमार राणा ने बताया कि बकोरिया पेट्रोल पंप के समीप घटना हुई है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।