योजनाओं का लाभ उठाकर विकास में बने सहयोगी
Kushinagar News - कुशीनगर में पूर्वांचल व्यापार मंडल की बैठक संपन्न हुई। इसमें महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष पूनम जायसवाल को योजनाओं की जानकारी व्यापारियों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सैनी...

कुशीनगर। पूर्वांचल व्यापार मंडल की बैठक पडरौना जूनियर हाईस्कूल के परिसर में संपन्न हुई। पूर्वांचल बिहार प्रमंडल द्वारा चलाए गए भारत सरकार की योजनाओं को एवं यूपी सरकार की योजनाओं को प्रदेश के हर एक जिले में व्यापारिक जागरूकता अभियान के माध्यम से पहुंचाने की महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष पूनम जायसवाल को जिम्मेदारी दी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सैनी ने मुख्यमंत्री की योजनाओं को प्रकाश में डालते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं को विस्तार पूर्वक बताएं और लाभ लेने वाले व्यापारियों की सूची भी। सैनी ने कहा कि योजनाओं का लाभ उठाकर व्यापारी देश के विकास में सहयोग कर सकेंगे।
साथ ही उद्यमी योजना, उद्यान योजना, लखपति दीदी योजना पर भी प्रकाश डाला। बैठक में प्रदेश प्रभारी विजय प्रकाश पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल, नाथू सिंह पटेल, संतोष वर्मा, पप्पू सोनी, अभिमन्यु मद्धेशिया, नीरज चौरसिया, डॉ. एसपी शर्मा, मोहन सिंह पटेल, पिंटू जायसवाल, नरगिस, संजय केसरी, राजन सिंह पटेल, राज मौर्य, सुरेंद्र शर्मा, पूनम जायसवाल, रिता सहनी, आशा देवी, सुमन देवी, जावेद आलम, नीरज चौधरी, कैलाश जायसवाल, गणेश शाह, संतोष वर्मा, जीवनदेव वर्मा, गौरी शर्मा, संजय यादव, प्रवीण कुमार सिंह, आदिल कुमार आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।