बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर श्रद्धा और संकल्प का आयोजन
जसीडीह,प्रतिनिधि। जसीडीह मुख्य बाजार अवस्थित भगवती लॉज में सोमवार को बिरसा मुंडा का 125 वां शहादत दिवस श्रद्धा और समर्पण के साथ मनाया गया। इस कार्यक्र

जसीडीह मुख्य बाजार अवस्थित भगवती लॉज में सोमवार को बिरसा मुंडा का 125 वां शहादत दिवस श्रद्धा और समर्पण के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके जीवन संघर्ष को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने की शपथ ली। कार्यक्रम की शुरुआत बिरसा मुंडा के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। वक्ताओं ने उनके जीवन, आदिवासी समाज के उत्थान के लिए किए गए संघर्ष, ब्रिटिश शासन के विरुद्ध उनके योगदान और जेल में दी गई अमानवीय यातनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। मौके पर वक्ताओ ने बताया कि बिरसा मुंडा न केवल एक स्वतंत्रता सेनानी थे, बल्कि सामाजिक बदलाव के अग्रदूत भी थे।
जिन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष किया। इस अवसर पर सरोज सिंह , मोहम्मद इलियास, साहिल कुमार, मनोरंजन कुमार, कामेश्वर झा, दिलीप राम, वीरेंद्र सिंह, हासो राम, विनय गुप्ता, उमेश यादव, मोहम्मद शरीफ, सुनील कुमार, शंकर प्रसाद, विक्रम कुमार, चंद्रकांत गुप्ता, पिंटू राव, पिंटू माहुरी, रोहित गुप्ता, कामदेव ठाकुर, विकास राव, रिशांत कुमार, मोहम्मद शम्सुल, विकास राम, दिवाकर यादव एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता सहित सामाजिक संगठन के गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी गई और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।