उच्च न्यायालय के आदेश पर 9 वीं बार हुई चकमार्ग की पैमाइश
Kushinagar News - कुशीनगर में उच्च न्यायालय प्रयागराज के आदेश के बाद रविवार को 9वीं बार पैमाइश हुई। धर्मपुर पर्वत में तीन दशक पुराना चकमार्ग विवाद सुलझ गया है। नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा के नेतृत्व में टीम ने पैमाइश की।...

कुशीनगर। उच्च न्यायालय प्रयागराज में दाखिल जनहित याचिका पर आदेश के बाद रविवार को 9वीं बार पैमाइश हुई। इसी साथ धर्मपुर पर्वत में तीन दशक पुराना विवाद सुलझ गया। इस गांव के मोहम्मद खलील बनाम स्टेट ऑफ यूपी व अन्य में पारित आदेश के अनुपालन में धर्मपुर पर्वत गांव के तीन दशक पुराने चकमार्ग विवाद का रविवार को पटाक्षेप हो गया। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र यादव व लेखपाल नेसार अहमद, मनीष प्रजापति, धनसंजय सिंह, अश्विन कुमार और अमन कुमार की टीम ने गांव में पहुंचकर पैमाइश की। यह कार्रवाई राजस्व निरीक्षक दुदही की रिपोर्ट के आधार पर की गई।
ग्रामीणों के अनुसार यह मार्ग अब तक नौ बार मापा जा चुका है, लेकिन पहली बार न्यायालय के आदेश से निष्कर्ष तक पहुंचा। बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने प्रशासनिक पहल की सराहना की और कहा कि अब चकमार्ग का उपयोग बिना किसी अवरोध के हो सकेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।