James and Rafael from Ireland were trapped in the Rajgir forest asked for help by whistling Police found them in 2 hour राजगीर के जंगल में फंसे आयरलैंड के जेम्स और राफेल; सीटी बजाकर मांगी मदद; पुलिस ने 2 घंटे में ढूंढ निकाला, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJames and Rafael from Ireland were trapped in the Rajgir forest asked for help by whistling Police found them in 2 hour

राजगीर के जंगल में फंसे आयरलैंड के जेम्स और राफेल; सीटी बजाकर मांगी मदद; पुलिस ने 2 घंटे में ढूंढ निकाला

पूछताछ में दोनों ने बताया कि वो बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं। बौद्ध तीर्थ स्थलों के भ्रमण पर भारत आए हैं। रोपवे के माध्यम से शांति स्तूप की यात्रा की थी। वहां से लौटते समय वो सम्राट अशोक मार्ग की ओर निकल गए, लेकिन रास्ता भटक गए और गहराते जंगल में फंस गए।

sandeep लाइव हिन्दुस्तान, नवादाMon, 9 June 2025 02:57 PM
share Share
Follow Us on
राजगीर के जंगल में फंसे आयरलैंड के जेम्स और राफेल; सीटी बजाकर मांगी मदद; पुलिस ने 2 घंटे में ढूंढ निकाला

राजगीर के रत्नागिरि पर्वत के घने जंगलों में भटक कर फंसे दो विदेशी पर्यटकों को पुलिस और बचाव दल ने कड़ी मशक्कत और करीब 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बिहार सशस्त्र पुलिस (बीएसएपी) के एक जवान द्वारा मिली सूचना मिली कि रत्नागिरि पर्वत के जंगल क्षेत्र से हेल्प मी जैसी आवाज और सीटी की आवाज आ रही है। सूचना मिलते ही राजगीर थाना ने तुरंत एक बचाव दल को मौके पर भेजा।

घने जंगल में लगातार खोज अभियान चलाने के बाद कड़ी मशक्कत के बाद दोनों विदेशी नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद थाना लाया गया ,जहां पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं, और बौद्ध तीर्थ स्थलों के भ्रमण पर भारत आए हुए हैं। इसी क्रम में वे राजगीर पहुंचे थे। सुरक्षित बचाए गए आयरलैंड के जेम्स पिगॉट और वेनेजुएला के राफेल रायोन है।

ये भी पढ़ें:राजगीर के नौलखा मंदिर से 2 करोड़ की लूट? गार्ड को चाकू मारकर किया अधमरा
ये भी पढ़ें:Video: पिकनिक मनाने कैमूर गए 11 पर्यटक वॉटरफॉल में फंसे,16 घंटे अटकी रहीं सांसें
ये भी पढ़ें:Video: वॉटरफॉल में अचानक बढ़ गया पानी...फंस गए सैलानी, फिर ऐसे बची जान

रोपवे के माध्यम से शांति स्तूप की यात्रा की थी। वहां से लौटते समय वे सम्राट अशोक मार्ग की ओर निकल गए, लेकिन रास्ता भटक गए और गहराते जंगल में फंस गए। दोनों विदेश पर्यटकों ने पुलिस का शुक्रिया अदा किया, और थैक्यू नालंदा पुलिस कहा।