Khagaria Police Arrest Two in Truck Driver Robbery Case खगड़िया :ट्रक चालक से छिनतई कर रहे एक बदमाश सहित दो गिरफ्तार, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsKhagaria Police Arrest Two in Truck Driver Robbery Case

खगड़िया :ट्रक चालक से छिनतई कर रहे एक बदमाश सहित दो गिरफ्तार

खगड़िया की मानसी पुलिस ने ट्रक चालक से छिनतई के मामले में एक बदमाश समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए बदमाशों में अविनाश कुमार और संजय कुमार यादव शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में एक बाइक...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरFri, 13 June 2025 06:05 PM
share Share
Follow Us on
खगड़िया :ट्रक चालक से छिनतई कर रहे एक बदमाश सहित दो गिरफ्तार

खगड़िया। जिले की मानसी पुलिस ने ट्रक चालक से छिनतई मामले में एक बदमाश सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार बदमाश पसराहा गांव निवासी अविनाश कुमार व मानसी थानां क्षेत्र के जालिम बाबू टोला निवासी संजय कुमार यादव बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष परेन्द्र कुमार ने बताया कि छिनतई मामले में एक बाइक भी बरामद की गई। उन्होंने बताया कि अन्य फरार बदमाशों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।