Temperature Rise in Bhagalpur Night Temperature Reaches 29 2 C फिर चढ़ा रात का पारा, दिन में उसम बढ़ी, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsTemperature Rise in Bhagalpur Night Temperature Reaches 29 2 C

फिर चढ़ा रात का पारा, दिन में उसम बढ़ी

भागलपुर में पिछले 24 घंटे में रात के तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई, जिससे यह 29.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। शनिवार को आसमान में बादल छाए रहे, जिससे गर्मी और उमस बढ़ गई। मौसम...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSat, 14 June 2025 01:20 PM
share Share
Follow Us on
फिर चढ़ा रात का पारा, दिन में उसम बढ़ी

भागलपुर। बीते 24 घंटे में रात के तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई। जिससे शनिवार को रात का पारा चढ़कर 29.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो कि सामान्य तापमान से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं शनिवार की सुबह से ही आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे, जिससे लोगों को दिन में गर्मी व उमस ने परेशान कर दिया। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार से न केवल आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, बल्कि इस दौरान जिले में हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी होने की संभावना है।

दिन एवं रात के तापमान में थोड़ी गिरावट होगी, लेकिन उमस व गर्मी परेशान करती रहेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।