Lalu Prasad Yadav s 78th Birthday Celebrated as Social Justice Day अररिया: सामाजिक न्याय एवं सद्भावना दिवस के रुप में मना लालू प्रसाद का जन्मदिन, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsLalu Prasad Yadav s 78th Birthday Celebrated as Social Justice Day

अररिया: सामाजिक न्याय एवं सद्भावना दिवस के रुप में मना लालू प्रसाद का जन्मदिन

कुर्साकांटा में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का 78वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। महादलित बस्ती में केक काटकर इसे सामाजिक न्याय एवं सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर महादलित बच्चों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरWed, 11 June 2025 06:35 PM
share Share
Follow Us on
अररिया: सामाजिक न्याय एवं सद्भावना दिवस के रुप में मना लालू प्रसाद का जन्मदिन

कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि बुधवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का 78 वां जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। राजद कार्यकर्ताओं ने डोरिया स्थित महादलित बस्ती में केक काट कर सामाजिक न्याय एवं सद्भावना दिवस के रुप में मनाया गया। इस दौरान महादलित बच्चों के बीच पाठ्य पुस्तक वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड अध्यक्ष विपीन यादव ने कहा कि लालू प्रसाद हमेशा बेजुबानों की जुबान और बेसहारों का सहारा बन कर हमेशा उनके साथ रहते हैं। वहीं ई अभिषेक आनन्द ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद गरीबों, वंचितो, शोषितों के लिए हमेशा संधर्ष किए हैं। वे सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता व सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ मजबूती से हमेशा खड़े रहे।

उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूॅ। मौके पर जागेश्वर सदा, महेन्द्र सदा, बेचन ऋषिदेव, इन्द्रजीत सदा, मीना देवी, सीखा देवी, सीता देवी, राकेश सदा प्रकाश सदा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।