Police Arrest Two Women in Khagaria Farmer Murder Case खगड़िया: किसान हत्याकांड में दो महिला अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsPolice Arrest Two Women in Khagaria Farmer Murder Case

खगड़िया: किसान हत्याकांड में दो महिला अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में

खगड़िया के मानसी थाना क्षेत्र में किसान अनिल यादव की हत्या में पुलिस ने दो महिला अभियुक्तों काजल देवी और टुना देवी को गिरफ्तार किया। मृतक के पुत्र गौतम कुमार ने आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी।...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSun, 15 June 2025 05:10 PM
share Share
Follow Us on
खगड़िया: किसान हत्याकांड में दो महिला अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में

खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के मानसी थानान्तर्गत पूर्वी ठाठा गांव में शनिवार की तड़के किसान अनिल यादव हत्याकांड में पुलिस दो महिला नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष परेन्द्र कुमार ने बताया कि इस मामले में मृतक के पुत्र गौतम कुमार ने कांड संख्या 142/2025 के तहत आठ लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया है। जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शोभीत यादव उर्फ सुमित यादव की पत्नी काजल देवी व नृपेन्द्र यादव की पत्नी टुना देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है।

इधर एसपी राकेश कुमार ने बताया कि सदर एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन के नेतृत्व में तकनीकी एवं मानवीय आसूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में घटना के 24 घंटे दोनों नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली गई है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है। छापेमारी में सदर एसडीपीओ के अलावा मानसी थानाध्यक्ष परेन्द्र कुमार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार, सहायक अवर निरीक्षक रफीक आलम, ट्रेनी पुलिस अवर निरीक्षक संध्या कुमारी छापेमारी में शामिल थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।