ABVP Jharkhand Hosts Three-Day Training Camp in Dhanbad डॉ संजय विभाग प्रमुख, सुधांशु बने एबीवीपी के संयोजक, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsABVP Jharkhand Hosts Three-Day Training Camp in Dhanbad

डॉ संजय विभाग प्रमुख, सुधांशु बने एबीवीपी के संयोजक

धनबाद में इंदुमती सरस्वती विद्या मंदिर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग आयोजित किया गया। शिविर में विभाग प्रमुख डॉ संजय कुमार सिंह और संयोजक सुधांशु गुप्ता का चयन किया गया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादMon, 16 June 2025 05:16 AM
share Share
Follow Us on
डॉ संजय विभाग प्रमुख, सुधांशु बने एबीवीपी के संयोजक

धनबाद, प्रमुख संवाददाता। इंदुमती सरस्वती विद्या मंदिर चतरा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड प्रदेश का तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग आयोजित किया गया। शिविर में धनबाद के विभाग प्रमुख की घोषणा की गई। डॉ संजय कुमार सिंह विभाग प्रमुख और सुधांशु गुप्ता विभाग संयोजक नियुक्त किए गए। कार्यक्रम में झारखंड के कोने-कोने से प्रोफेसर व विद्यार्थीगण उपस्थित थे। अभ्यास वर्ग में विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत 12 जून को हुई, जिसमें राष्ट्रीय संगठन सह मंत्री गोविंद नायक ने दीप जलाकर स्वामी विवेकानंद और मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सत्र के आखिरी दिन 15 जून को अभाविप प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मौसमी पॉल ने नवीन दायित्वों की घोषणा की।

धनबाद विभाग प्रमुख डॉ संजय कुमार सिंह, धनबाद विभाग संयोजक सुधांशु गुप्ता, विभाग की छात्रा प्रमुख गायत्री कुमारी, धनबाद ग्रामीण जिला संयोजक अभिनव कुमार बनाए गए। कार्यक्रम के आखिरी सत्र में प्रांत संगठन मंत्री निलेश गिरिराज कटारे ने झारखंड के सभी कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद कॉलेज कैंपस में रहना उतना जरूरी है जितना कि इस पर्यावरण में वायु का होना होता है। कार्यक्रम में धनबाद से 30 कार्यकर्ता शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम में लगभग 437 छात्र-छात्रा और प्राध्यापक शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।