World Blood Donor Day Women Empowerment in Blood Donation Camp सखी बहिनपा मैथिलानी समूह का रक्तदान शिविर, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsWorld Blood Donor Day Women Empowerment in Blood Donation Camp

सखी बहिनपा मैथिलानी समूह का रक्तदान शिविर

धनबाद में विश्व रक्तदाता दिवस पर सखी बहिनपा मैथिलानी समूह और सीएमसी अस्पताल ने रक्तदान शिविर लगाया। महिलाओं ने इस शिविर में सक्रिय भागीदारी दिखाई और रक्तदान के महत्व को उजागर किया। समूह की अध्यक्ष...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादMon, 16 June 2025 05:16 AM
share Share
Follow Us on
सखी बहिनपा मैथिलानी समूह का रक्तदान शिविर

धनबाद, वरीय संवाददाता। विश्व रक्तदाता दिवस पर सखी बहिनपा मैथिलानी समूह और सीएमसी अस्पताल ने रविवार को रक्तदान शिविर लगाया। यह आयोजन सीएमसी अस्पताल परिसर में हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी से समाज में प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया। शिविर में मैथिलानी सखियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान कर यह स्पष्ट किया कि रक्तदान जैसे पुण्य कार्य में मातृशक्ति भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर योगदान दे सकती है। समूह की अध्यक्ष आरती झा ने कहा कि रक्तदान महादान है और मानवता की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। फिर भी समाज में महिलाओं के बीच रक्तदान को लेकर जागरुकता की कमी देखी जाती है।

हमारी सखियां इस कमी को दूर करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और आज का यह आयोजन उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। मौके पर रीता मिश्रा, सुनीता झा, डेजी कश्यप, विनीता चौधरी, रुबी खां, अनामिका झा, रंजू झा, प्रीति ठाकुर, पूनम झा, स्वाति झा, पूनम झा, कंचन झा सहित अन्य मौजूद थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।