Severe Heat and Humidity Expected in Purnia Until June 17 पूर्णिया: 17 जून तक उमस भरी गर्मी, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsSevere Heat and Humidity Expected in Purnia Until June 17

पूर्णिया: 17 जून तक उमस भरी गर्मी

पूर्णिया में 17 जून तक गर्मी और उमस बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले चार दिनों से लगातार गर्मी...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरThu, 12 June 2025 05:26 PM
share Share
Follow Us on
पूर्णिया: 17 जून तक उमस भरी गर्मी

पूर्णिया। आगामी 17 जून तक बूंदाबांदी और उमस भरी प्रचंड गर्मी के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान इंडेक्स में ऐसा ही बताया गया है। इस बीच पूर्णिया का अधिकतम तापमान बुधवार को 38.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि सुबह की आद्रता 67 प्रतिशत और शाम की आद्रता 59 प्रतिशत रही। आज तापमान 40 के करीब पहुंच जाएगा। पिछले चार दिनों की लगातार गर्मी के कारण एक तरफ जहां बिजली ट्रांसफार्मर पर लोड काफी ज्यादा हो गया है। ट्रिपिंग की समस्या लगातार जारी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।