Severe Heatwave in Supaul Rising Temperatures Affecting Daily Life and Agriculture सुपौल : गर्मी और उमस से आम लोगों को हो रही परेशानी, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsSevere Heatwave in Supaul Rising Temperatures Affecting Daily Life and Agriculture

सुपौल : गर्मी और उमस से आम लोगों को हो रही परेशानी

सुपौल में गर्मी और धूप से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे फसलों को नुकसान हो रहा है। किसान जल संचयन पर जोर दे रहे हैं। जिला प्रशासन ने लू के मरीजों...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरFri, 16 May 2025 05:36 PM
share Share
Follow Us on
सुपौल :  गर्मी और उमस से आम लोगों को हो रही परेशानी

सुपौल। जिले में शुक्रवार को उमसभरी गर्मी एवं धूप की कड़ी तपिश लोगों को परेशान कर रहा है। सूर्य की किरणों के निकलते ही शरीर का झुलसना शुरू हो गया। जिसके चलते जन-जीवन पर असर-व्यस्त हो गया है। सड़कों पर इक्का-दुक्का लोग ही दिख रहे हैं। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक मनोज कुमार ने बताया कि हीट वेब का असर देखने को मिला रहा है। तेज गर्मी से फूल और फल दोनों को नुकसान हो रहा है। इसके लिए किसानों को अपने खेत में प्रयाप्त मात्रा में जल संचयन करना चाहिए।

ताकि जमीन की नमी बनी रहे। बताया कि फिलहाल गर्मी और उमस से फिलहाल राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। इधर, किसान मनोज मंडल, मोहन यादव, राजन कुमार, सुरेन्द्र मंडल, राकेश कुमार, प्रवेश कुमार, विजय कुमार, राजाराम साह, गणेश कुमार, ललित कुमार, शिवम कुमार, सुरेश शर्मा आदि ने बताया कि तेज गर्मी के कारण जमीन फट रही है। नमी नहीं है। ऐसे में नए फसलों को नुकसान हो रहा है उधर, भीषण गर्मी के मद्देनजर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड़ पर है। सरकारी अस्पतालों में लू के मरीजों के लिए अलग से वार्ड बनाए गए हैं। पर्याप्त मात्रा में ओआरएस पैकेट उपलब्ध करा दिए गए हैं, ताकि किसी को परेशानी नहीं उठानी पड़े। रेफरल अस्पताल राघोपुर के प्रबंधक नोमान अहमद ने बताया कि गर्मी बढ़ने से मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसमें पेट से संबंधित बीमारियों के अलावा वायरल बुखार के मरीजों की संख्या अधिक है। वहीं रेफरल अस्पताल प्रभारी सह वरीय डॉक्टर दीपनारायण राम ने कहा कि लोगों को इस समय खानपान पर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। बाजार के चीजों से परहेज करने की जरूरत है। साफ सफाई का ध्यान रखना चाहिए। पानी का सेवन अधिक करना सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा। इस बीच बिजली की आंखमिचौनी भी लोगों की परेशानी को बढ़ा रही है। खासकर दिन में कई घंटे बिजली गुल रहने से लोग परेशान हो रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।