शहर में आज निकलेगी तिरंगा यात्रा
मधुबनी में भाजपा कार्यकर्ता ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में 17 तारीख को तिरंगा यात्रा निकालेंगे। यह यात्रा टाउन क्लब मैदान से शुरू होगी और सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव ने बताया कि यह यात्रा...

मधुबनी। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा शहर में 17 को तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी। टाउन क्लब मैदान से निकले वाली इस यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें सांसद डा. अशोक कुमार यादव ने बताया कि शहर में देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। यात्रा शाम 4 बजे शुरू होगी। जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा ने कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता ने देशवासियों को गौरवान्वित कर दिया है। बैठक में एमएलसी घनश्याम ठाकुर, देवेंद्र यादव, सुबोध चौधरी, रंजीत, मनोज मुन्ना, राधा देवी, प्रमोद सिंह, सतीश, प्रफुल्ल चंद्र झा, नागेंद्र, रंधीर व अन्य थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।