सुपौल : मौसम का बदला मिजाज, तेज हवा के साथ आसमान में छाए बादल
सुपौल में रविवार सुबह मौसम में अचानक बदलाव आया। 21 किमी की रफ्तार से हवा चल रही है और काले बादल छाए हुए हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि तेज हवा के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना है, जिससे तापमान...

सुपौल। जिले में रविवार सुबह करीब 9 बजे मौसम का मिजाज बदल गया है। इस दौरान 21 किमी की रफ्तार से पुरवा-पछुआ हवा चल रही है। वहीं आसमान के काले बादल छाए हुए हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार को तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं इस दौरान ओले गिरेंगे। बताया कि बारिश होने से तापमान में पांच से 10 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। रविवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इधर मौसम में बदलाव होने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।