मुंगेर के तापमान में आया भारी बदलाव, 7 डिग्री गिरा तापमान
ल्की बुंदाबांदी होने की है संभावना आज पूरी तरह से मौसम में होगा बदलाव तापमान में आयेगी कमी 2 मिमी तक हो सकती है वर्षा कहते हैं वैज्ञानिक मुंगेर, ए

मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर में रविवार को मौसम ने करवट ली। मौसम में इस बदलाव से गर्मी से बेहाल लोगों ने राहत की सांस ली। बीते पांच दिनों से लगातार प्रचंड धूप और भीषण गर्मी के बाद रविवार को आसमान में बादलों का डेरा रहा। दिनभर सूरज और बादलों के बीच आंख-मिचौली का खेल चलता रहा, वहीं हल्की पूर्वी हवा ने मौसम को और बेहतर बना दिया।
वेदर डॉट कॉम के अनुसार, रविवार को मुंगेर के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है और लू चलने की आशंका भी लगभग खत्म हो गई है। जबकि, पिछले कुछ दिनों में तापमान तेजी से बढ़ रहा था। रविवार को मुंगेर का न्यूनतम तापमान तो पूर्व की भांति 26 डिग्री सेल्सियस ही रहा, लेकिन अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस घटकर 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हवा की अधिकतम गति 13 किमी प्रति घंटा रही। देर रात तक हल्की बूंदाबांदी की संभावना भी जताई गई है, जिससे मौसम में और नमी बढ़ेगी और तापमान में और गिरावट आ सकती है।
वहीं, आज यानी सोमवार को भी मुंगेर के मौसम में बदलाव जारी रहने का अनुमान है। सोमवार को आसमान में बादल छाए रहने और लगभग 2 मिमी तक वर्षा होने का अनुमान है। इसके साथ आज भी तापमान में कमी आने की संभावना है। आज न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस कमी आने की संभावना है। ऐसे में आज मुंगेर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके साथ ही आज भी हल्की पूर्वी हवा के ही चलने की संभावना है, जिसकी अधिकतम गति 19 किमी प्रति घंटा रह सकती है। इससे आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने की पूरी संभावना है।
गर्मी से जूझ रहे शहरवासियों के लिए यह मौसम परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर उम्र के लोग मौसम के इस परिवर्तन से राहत की सांस लेते नजर आए। बाजारों और गलियों में चहल-पहल बढ़ी और लोग घरों से निकलकर खुली हवा का आनंद उठाते दिखे। यदि बारिश का सिलसिला आगे भी बना रहा, तो अगले कुछ दिन मुंगेरवासियों के लिए और भी खुशनुमा साबित हो सकते हैं।
कहते हैं वैज्ञानिक:
मुंगेर का एक बार फिर से परिवर्तनशील है। आज तो वर्षा होने के अनुमान हैं ही, कल वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में भी कमी आने की संभावना है।इस दौरान हल्की पूर्वी हवा के चलने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। ऐसे में लोगों को तेज धूप, प्रचंड गर्मी एवं लू से राहत मिलेगी।
-मुकेश कुमार, वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान,
केविके, मुंगेर
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।