श्रीरामपुर के सुहानी को मेघा छात्रवृति में मिली सफलता
अकबरनगर की सुहानी कुमारी, जो कन्या मध्य विद्यालय श्रीरामपुर की आठवी कक्षा की छात्रा हैं, ने 19 जनवरी को आयोजित राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। वह टीपू यादव की पुत्री...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरWed, 11 June 2025 10:06 PM

अकबरनगर संवाददाता राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के सौजन्य से राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति के लिए 19 जनवरी 25 को आयोजित परीक्षा में कन्या मध्य विद्यालय श्रीरामपुर की आठवी कक्षा की छात्रा सुहानी कुमारी सफल हुई है। सुहानी नगर पंचायत अकबरनागर के श्रीरामपुर निवासी टीपू यादव की पुत्री है। सुहानी को मेघा छात्रवृति में सफलता मिलने पर परिजनों में खुशी का माहौल है। सफलता हासिल करके पर स्कूल और गांव का नाम रौशन किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।