मुंगेर : संदेहास्पद हालात में अधेड़ का शव बरामद
धरहरा थाना क्षेत्र के इटवा गांव में अशोक यादव (50) की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। शव नग्नावस्था में उसके घर के बाड़ी से मिला। पुलिस ने बताया कि मौत लगभग 24 से 36 घंटे पहले हुई है। स्थानीय थाना और...

धरहरा। निज संवाददाता धरहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत इटवा गांव में एक व्यक्ति की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मृतक का शव उसके घर के बाड़ी से नग्नावस्था में बरामद किया गया है। शव की स्थिति देख कर अनुमान लगाया जा रहा है कि मौत लगभग 24 से 36 घंटे पूर्व हुई होगी। शव से दुर्गंध भी आने लगी थी, जिससे गांव में सनसनी फैल गई।मृतक इटवा गांव निवासी स्वर्गीय गणेश यादव का पुत्र अशोक यादव (50) था। बताया जाता है कि मृतक घर में अकेले ही रहता था। उसकी पत्नी का निधन 17 वर्ष पूर्व हो गई,उसे कोई संतान नहीं था।
सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई। मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम भी पहुंची। उनके द्वारा घटनास्थल से नमूने एकत्रित किए गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।इस संबंध मे धरहरा थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि प्रथम दृष्टया व्यक्ति की मौत रात मे नींद के दौरान छत से गिरकर हुई है। पुलिस हर पहलु से जांच कर रही है। घटना को लेकर ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।