किशनगंज : शहर में बढ़ा मच्छर का प्रकोप
ठाकुरगंज नगर पंचायत में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। फागिंग मशीन होने के बावजूद छिड़काव नहीं किया जा रहा है, जिससे नगरवासी परेशान हैं। बरसात के दिनों में गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप और बढ़ जाता है।...

ठाकुरगंज। एक संवाददाता ठाकुरगंज नगर पंचायत के सभी वार्डो में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। नगर पंचायत में फागिंग मशीन होने के बावजूद भी छिड़काव नहीं किए जाने से नगरवासी मच्छरों के प्रकोप से परेशान हैं। फॉगिंग मशीन स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय की शोभा बढ़ा रही है। लेकिन दवा का छिड़काव करने में उसका उपयोग नहीं हो पा रहा है। यूं तो मच्छरों का प्रकोप वर्ष भर रहता है। लेकिन बरसात के दिनों में गंदगी तथा जलजमाव के कारण इसका प्रकोप काफी बढ़ जाता है।ऐसा नहीं कि नगर पंचायत कार्यालय में पर्याप्त फॉगिंग मशीन नहीं है। नगर पंचायत कार्यालय द्वारा सफाई कर्मियों से ही इसका संचालन कराया जाता था।
बरसात के दिनों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाने के कारण लोग बीमार हो सकते हैं। इस संबंध में पौवाखाली के डॉक्टर अनिल कुमार बताते हैं कि मच्छर से मलेरिया, फाइलेरिया तथा डेंगू रोग होने की संभावना रहती है। इस संबंध में नगर वाशी बिमल सिंह,अशोक कुमार,सत्यनारायण गणेश बताते है की नगर पंचायत को टैक्स देते हैं। लेकिन कोई सुविधा नहीं मिलती है। मालूम हुआ है कि फॉगिंग मशीन पड़ा हुआ है लेकिन दवा का छिड़काव नहीं हो रहा है। शहर में मच्छर का इस कदर प्रकोप बढ़ गया है। इस संबंध में नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी कुमार ऋत्विक बताते है कि जल्द ही फॉगिंग मशीन से छिड़काव किया जाएगा ताकि मच्छर का प्रभाव कम हो।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।