Vande Bharat Express Makes Historic Stop at Khurja Junction for the First Time बुलंदशहर: पहली बार खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रुकी वंदे भारत एक्सप्रेस, यात्रियों में खुशी, Bulandsehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsVande Bharat Express Makes Historic Stop at Khurja Junction for the First Time

बुलंदशहर: पहली बार खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रुकी वंदे भारत एक्सप्रेस, यात्रियों में खुशी

Bulandsehar News - नई दिल्ली से अयोध्या जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ने पहली बार खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ठहराव किया। ट्रेन ने 2 मिनट रुकने के बाद कानपुर की ओर रवाना हुई। हालांकि, खुर्जा से कोई यात्री सवार नहीं...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरThu, 12 June 2025 12:03 PM
share Share
Follow Us on
बुलंदशहर: पहली बार खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रुकी वंदे भारत एक्सप्रेस, यात्रियों में खुशी

नई दिल्ली आनंद विहार से चलकर अयोध्या कैंट जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का पहली बार गुरुवार को खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ठहराव हुआ। करीब 2 मिनट ट्रेन रुकने के बाद अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई। हालांकि पहली बार रुकी वंदे भारत एक्सप्रेस में खुर्जा से कोई यात्री सवार नहीं हुआ। आनंद विहार से चलकर अयोध्या जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार की सुबह 7:10 पर खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जहां पर ट्रेन को 2 मिनट के लिए रोका गया। इसके बाद ट्रेन 7:12 पर खुर्जा जंक्शन से कानपुर की ओर रवाना हो गई। अब रात को करीब 9:30 बजे अयोध्या से चलकर आनंद विहार जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन खुर्जा जंक्शन पर पहुंचेगी।

जहां पर ट्रेन के ठहराव के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में गौतमबुद्धनगर सांसद डॉ. महेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। गुरुवार की सुबह पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव होने से यात्रियों के बीच खुशी का माहौल है। स्टेशन अधीक्षक घनश्याम मीणा ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में कोई सवार नहीं हुआ है। स्टेशन पर पहली बार ट्रेन रुकी है। 2 मिनट रुकने के बाद ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।