Traditional Bathing Ceremony of Lord Jagannath Held in Bhagalpur on Jyestha Purnima ज्येष्ठ पूर्णिमा पर शहर के जगन्नाथ मंदिरों में हुई स्नान यात्रा, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsTraditional Bathing Ceremony of Lord Jagannath Held in Bhagalpur on Jyestha Purnima

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर शहर के जगन्नाथ मंदिरों में हुई स्नान यात्रा

भागलपुर में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर जगन्नाथ मंदिरों में पारंपरिक स्नान यात्रा का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने गंगाजल से भगवान का स्नान कराया, उन्हें हल्के वस्त्र पहनाए और भोग अर्पित किया। स्नान के बाद...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरThu, 12 June 2025 03:58 AM
share Share
Follow Us on
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर शहर के जगन्नाथ मंदिरों में हुई स्नान यात्रा

भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ज्येष्ठ पूर्णिमा पर बुधवार को शहर के विभिन्न जगन्नाथ मंदिरों में पारंपरिक स्नान यात्रा विधि-विधान से संपन्न हुई। बाटा गली, गिरधारी साह हाट और सखीचंद घाट स्थित मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में भगवान जगन्नाथ का विशेष जलाभिषेक किया गया। गिरधारी साह हाट स्थित मंदिर की सेवायती अंजली राज ने बताया कि सुबह आठ बजे बाबूपुर गंगा घाट से लाए गए गंगाजल से भगवान का स्नान कराया गया। इसके उपरांत उन्हें हल्के वस्त्र पहनाए गए, आम का भोग अर्पित किया गया और फिर भगवान को विश्राम के लिए शयन कक्ष में विराजमान किया गया। शाम को विशेष आरती और पूजन के बाद जड़ी-बूटियों से उपचार की विधि पूरी की गई।

पंडित सौरभ कुमार मिश्रा ने बताया कि इस बार स्नान यात्रा में भगवान जगन्नाथ को केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री जैसे चारधामों से लाए गए गंगाजल से सहस्त्रधारा स्नान कराया गया। मान्यता है कि इसके पश्चात भगवान को हल्का ज्वर हो जाता है, जिसके कारण वे अगले 15 दिनों तक एकांतवास में रहते हैं। इस अवधि में श्रद्धालु भगवान के दर्शन नहीं कर सकते। भगवान के इस एकांतवास के पश्चात 27 जून को पुष्य नक्षत्र और हर्ष योग में रथयात्रा का आयोजन किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।