मधेपुरा: बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत
मधेपुरा में एक दुर्घटना में 25 वर्षीय शिक्षक संदीप कुमार की मौत हो गई। वह बाइक से अपनी बहन के घर जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी। घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई, और परिजनों में...

मधेपुरा। सदर प्रखंड क्षेत्र के तुरकाही के समीप एक दुर्घटना में मौत हो गई। भर्राही थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने काजगी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना बीती रात करीब ढाई बजे की है। सुबह भर्राही थाना में उसी गांव का एक युवक पहुंचा तो उसने शव का फोटो देखकर युवक को पहचान लिया। और घर के सदस्यों को खबर दी। खबर मिलते ही सदर अस्पताल में परिजन पहुंचने लगे। और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। बताया गया कि ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के झिटकियां कोलौताहा वार्ड 8 निवासी गजेंद्र राम शिक्षक के 25 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार मंगलवार को बाइक से शंकरपुर प्रखंड क्षेत्र के बसंतपुर अपने छोटी बहन के घर गया हुआ था।
बताया गया कि वह बाइक से शाम करीब साढ़े पांच बजे वह वहां से निकल कर अपने घर जा रहा था। भर्राही थाना क्षेत्र के तुरकाही के समीप अज्ञात वाहन अनियंत्रित होकर उसके बाइक मे जोरदार ठोकर मार दी। ठोकर लगने से वह सड़क पर गिर गया। वाहन चालक ने उसके पैर पर ही गाड़ी चढ़ाते हुए भाग निकला। जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। घटना की खबर सुनकर परिजनों मे मातम पसरा हुआ है। मृतक के पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है। बताया गया है कि मृतक राजपुर में प्लांट में गार्ड के पद पर कार्यरत थे।भर्राही थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि रात 2.30 बजे भर्राही पस्तपार के बीच तुरकाही के समीप एक अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। शव को तत्काल एंबुलेंस उपलब्ध कराकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। तत्काल उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। सुबह परिजनों के आने के बाद पहचान किया गया। कागजी प्रक्रिया पूरी कर आगे की कारवाई में जुट गए हैं। सदर अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।