जमुई। विमान दुर्घटना दु:खद और मानवीय त्रासदी की पराकाष्ठा: विभागाध्यक्ष
जमुई:-गुजरात राज्य के अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश (दुर्घटना) में 292 (241 51) लोगों

जमुई। गुजरात राज्य के अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश (दुर्घटना) में 292 (241 51) लोगों की मृत्यु हो गई है। केकेएम कॉलेज के स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग राजनीतिक विज्ञान विभाग द्वारा एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र, छात्राओं और शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर दुर्घटना में मारे गए सभी यात्रियों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन की। मृतात्माओं की आत्मा की शांति के लिए शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने ईश्वर से कामना की। मौके पर अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. गौरी शंकर पासवान ने विमान क्रैश में मारे गए यात्रियों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि , विमान दुर्घटना दु:खद और मानवीय त्रासदी की पराकाष्ठा है. यह घटना एक राष्ट्रीय शोक है।
यह केवल तकनीकी चूक नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं की एक इम्तिहान है। इस घटना ने पूरे देश को शोक की गहराई में डूबो दिया है। विमान दुर्घटना में 242 में 241 की मौत हो गई है वही विमान मेडिकल हॉस्टल पर गिरा 51 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा भविष्य की चेतावनी है। संवेदनशील नेतृत्व, पारदर्शी जांच और हवाई सुरक्षा में सुधार ही इस दु:खद घटना के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. जो चले गए वे अब शब्दों से नहीं लौटेंगे, लेकिन उनके प्रति हमारी श्रद्धा, संवेदना और न्याय की पुकार अमर रहेगी। कहते हैं कि दु:र्घटना चूक की संतान होती है.विज्ञान की गति भी विधि के आगे झुक जाती है.हम,आप और पूरा देश इस दर्दनाक घटना से मर्माहत हैं। उन्होंने कहा कि दु:ख इतिहास का हिस्सा है, पर सीख उसका उत्तराधिकारी. इस हादसे में देश ने बहुत कुछ खोया है, और बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। इस दुर्घटना की न्यायिक जांच होनी चाहिए और पारदर्शिता से काम लेना चाहिए। एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.देवेंद्र कुमार गोयल, प्रो. सरदार राम, डॉ.सत्यार्थ डॉ.अजीत कुमार भारती अमन सिंह चंदेल, पुष्पांजलि, कृतिका आदि ने दु:ख की इस घड़ी में मृतात्माओं को नमन किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।