किशनगंज : नदी में नहाने दौरान लापता व्यक्ति का मिला शव
सोमवार सुबह पोठिया थाना क्षेत्र के कच्चाखुआ गांव में एक 40 वर्षीय व्यक्ति, जगदीश सिंह, नहाने के दौरान डॉक नदी में लापता हो गए। एक घंटे बाद ग्रामीणों ने गोताखोरों की मदद से उनका शव नदी से निकाला।...

पोठिया। निज संवाददाता सोमवार सुबह पोठिया थाना क्षेत्र के गोरूखाल पंचायत अंतर्गत कच्चाखुआ गांव के एक 40 वर्षीय व्यक्ति नहाने के दौरान डॉक नदी में लापता हो गये। घटना के एक घंटा बाद ही ग्रामीण गोताखोरों ने लापता व्यक्ति की नदी से शव निकाला। जिसकी पहचान परिजनो ने जगदीश सिंह 40 निवासी कच्चाखुआ वार्ड संख्या 08 थाना पोठिया,किशनगंज के रूप में की है। इधर सूचना मिलते ही पोठिया पुलिस ने बरामद शव को अपने कब्जे में कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। ओर अग्रतर जांच में जुट गई। परिजनो के मुताबिक सोमवार को मृतक जगदीश सिंह अपने घर से कच्चाखुआ स्कूल स्थित डॉक नदी घाट सोमवार को सुबह नहाने गया था।
परिजनों के अनुसार नहाने के क्रम में गहरी पानी में चला गया,ओर लापता हो गया। इधर मौके पर मौजूद लोगो ने जैसे ही जगदीश सिंह को नदी में डूबते देखा हल्ला करने लगा,देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वहीं घटना स्थल पर परिजन भी रोते बिलखते पहुंच गए थे। ग्रामीणों गोताखोरों द्वारा नाव के सहारे खोजबीन शुरू की गई,काफी मशक्कत के बाद नदी से शव का निकाला गया। इधर परिजनो में कोहराम मच गया,मृतक की पत्नी की रो रो कर बुरा हाल था। सामाजिक कार्यकर्ता मो शाहिद,पैक्स चैयरमेन कृष्ण सिंह ने बताया घटना की सूचना पोठिया पुलिस को तत्काल दी गई। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर आननफानन में पोठिया पुलिस भी पहुंच गई थी। ग्रामीणों ने बताया की जगदीश सिंह एक हसमुख व्यक्ति था। घटना को लेकर लोगों में मायूसी छाया हुआ था। मृतक अपने पीछे एक पुत्र इन एक पुत्री सहित पत्नी को छोड़ गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।