दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
Balia News - सिकन्दरपुर में पुलिस ने 20 मार्च 2025 को एक किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाने वाले आरोपी रोशन को गिरफ्तार किया। आरोपी ने बताया कि वह तीन महीने पहले किशोरी को हैदराबाद ले गया था और अब उसे छोड़ने के...
Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाTue, 17 June 2025 12:17 AM

सिकन्दरपुर। पुलिस ने रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के जाम निवासी रोशन को सोमवार को गंग किशोर चट्टी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि 20 मार्च 2025 की रात आरोपी इलाके के एक गांव की किशोरी को लेकर फरार हो गया। परिजनों ने उसके खिलाफ शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया था। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया है कि तीन माह पहले शादी का झांसा देकर किशोरी को साथ लेकर हैदराबाद चला गया। उसको छोड़ने के लिए यहां आया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।