BJP Delegation Meets Chief Municipal Accountant Over 20 House Tax Discount मुख्य नगर लेखा परीक्षक से मिला पार्षद प्रतिनिधिमंडल, Saharanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsBJP Delegation Meets Chief Municipal Accountant Over 20 House Tax Discount

मुख्य नगर लेखा परीक्षक से मिला पार्षद प्रतिनिधिमंडल

Saharanpur News - सहारनपुर में भाजपा पार्षद दल ने मुख्य नगर लेखा परीक्षक सच्चिदानंद त्रिपाठी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने हाउस टैक्स में 20 प्रतिशत छूट के बारे में गलत जानकारी देने की शिकायत की। त्रिपाठी ने बताया कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरTue, 17 June 2025 12:16 AM
share Share
Follow Us on
मुख्य नगर लेखा परीक्षक से मिला पार्षद प्रतिनिधिमंडल

सहारनपुर। भाजपा पार्षद दल का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को मुख्य नगर लेखा परीक्षक सच्चिदानंद त्रिपाठी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि हाउस टैक्स में मिल रही 20 प्रतिशत छूट को लेकर कुछ कर्मचारियों द्वारा गलत जानकारी दी जा रही है। मुख्य नगर लेखा परीक्षक ने बताया कि हाउस टैक्स में 30 जून तक 20 प्रतिशत की छूट का निर्णय बोर्ड बैठक में लिया गया है। इसको समय से पूर्व खत्म नहीं किया जा सकता। बोर्ड के फैसले को बदलने का अधिकार किसी के पास नहीं है। सभी पार्षद मुख्य नगर लेखा परीक्षक के जवाब से संतुष्ट नजर आए। प्रतिनिधिमंडल में पार्षद दल नेता संजय गर्ग, उपसभापति मुकेश गक्खड़, पार्षद दिग्विजय सिंह, पार्षद राजेंद्र कोहली, पार्षद मयंक गर्ग, पार्षद सोपिन पाल, पार्षद अनिल शर्मा आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।