मुंगेर : घर निर्माण में शटरिंग बांधने के दौरान गिरकर राजमिस्त्री की मौत
शनिवार की रात कादरगंज में एक राजमिस्त्री राजकुमार मंडल की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। वह अपने घर का निर्माण कर रहा था, तभी सिर में चक्कर आने से वह गिर गया। उसे गंभीर चोटें आईं और अस्पताल ले जाने पर...

हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शनिवार की देर रात नगर परिषद क्षेत्र के कादरगंज में अपने खुद का घर निर्माण के दौरान शटरिंग बांधने के क्रम मे ऊंचाई से गिरने पर एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात कादरगंज गांव निवासी 65 वर्षीय राजकुमार मंडल उर्फ राजू अपने घर के निर्माण में लगा हुआ था। शंटरिंग बांधने के क्रम में अचानक सिर में चक्कर आ जाने से वह अपने आप पर नियंत्रण नहीं रख पाया और ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा। ऊंचाई से गिरने के कारण उसके सिर में गहरी चोट लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
आनन फानन में परिजन और मोहल्ले के लोगों ने गंभीरावस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक राजमिस्त्री के घर कोहराम मचा हुआ है। मृतक राजकुमार मंडल अपने पीछे भरा -पूरा परिवार को छोड़ गया है। मृतक को तीन बेटी और दो बेटा हैं। दोनों बेटा मजदूरी करता है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि मृतक राजकुमार काफी सीधा और व्यवहार कुशल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।