खगड़िया: जीविका से जुड़कर महिलाएं हो रही हैं लाभान्वित : समन्वयक
महेशखूंट। एक प्रतिनिधि जीविका से जुड़ कर महिलाएं सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाएं से

महेशखूंट। एक प्रतिनिधि जीविका से जुड़ कर महिलाएं सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाएं से लाभान्वित हो रही है। महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपनी अलग प,हचान बना रही है। सरकार ने महिला उत्थान तथा कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई हैं। यह बातें सामुदायिक भवन घनश्याम नगर में बुधवार को आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में समन्वयक रंजीत कुमार ने कही। सीसी बबीता कुमारी कहा कि सरकार के द्वारा संचालित सभी योजनाएं के बारे में लोगों को जागरूक करने में जीविका दीदी सहयोग कर रही है। जीविका से लोन लेकर जीवनोपार्जन का साधन बना लिया है। महिलाएं व्यवसाय करके आत्म मनिर्भर बनकर पूरा परिवार का भरण पोषण करने में सक्षम हो गई है।
सीएफ पुजा कुमारी ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण योजनाऐं से महिलाएं का मान सम्मान ओर बढा है। शिक्षा के प्रति भी काफी सजग हो रही है। अपने पूरे परिवार की भविष्य को संवारने में जुट गई है। सरकार भी जीविका दीदी के लिए कई तरह की सहयोग कर रही है। हर घर से महिलाएं समुह में जुड़ कर आर्थिक सहयोग प्राप्त कर रही है। महिला संवाद रथ के माध्यम से सरकार के विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी।इस मौके पर बीके रूवी कुमारी , सीएम कुन्दन कुमारी, रानी कुमारी, सेविका सावित्री देवी आशा विभा देवी, अमला देवी, संगीता शर्मा, गौतम कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक रविशंकर कुमार, पूर्व उपमुखिया मनोज कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।