Women Empowerment Government Welfare Schemes Promote Self-Reliance खगड़िया : महिला संवाद में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की मिली जानकारी, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsWomen Empowerment Government Welfare Schemes Promote Self-Reliance

खगड़िया : महिला संवाद में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की मिली जानकारी

महेशखूंट में आयोजित महिला संवाद में सीसी बबीता कुमारी ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। महिलाएं इन योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं और अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं।...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरFri, 6 June 2025 06:13 PM
share Share
Follow Us on
खगड़िया : महिला संवाद में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की मिली जानकारी

महेशखूंट, एक प्रतिनिधि। दीपनारायण समुह शादीपुर,पकरैल में शुक्रवार को आयोजित महिला संवाद में सीसी बबीता कुमारी ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा महिलाएं सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बन रही है। इससे अलग उसकी पहचान बनी है। सरकार ने महिला उत्थान तथा कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई है। उन्होंने कहा कि सरकार की संचालित सभी योजनाएं के बारे में लोगों को जागरूक करने में जीविका दीदी सहयोग कर रही है। जीविका से लोन लेकर जीवनोपार्जन का साधन बना लिया है। महिलाएं व्यवसाय करके आत्मनिर्भर बनकर पूरे परिवार का भरण पोषण करने में सक्षम हो गई है।

वही पूजा कुमारी भारती ने कहा कि महिलाएं शिक्षा के प्रति भी काफी सजग हो रही है। अपने पूरे परिवार के भविष्य को संवारने में जुट गई है। सरकार भी जीविका दीदी के लिए कई तरह की सहयोग कर रही है। हर घर से महिलाएं समुह में जुड़कर आर्थिक सहयोग प्राप्त कर रही है। संवाद रथ के माध्यम से सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर कविता कुमारी, लालू कुमार, सुशीला देवी, ममता कुमारी, पूजा कुमारी, स्नेहलता भारती पुतुल देवी, रानी देवीआदि मौजूद थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।